Javed Akhtar के बयान से पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची, एक्ट्रेस तिलमिलाकर बोली- 'मरने में दो घंटे रह गए हैं और..

Bushra Ansari On Javed Akhtar: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच कई सेलेब के बयान चर्चा का विषय बन रहे हैं। ऐसा मामला एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक भारतीय सितारे पहलगाम हमले पर अपना रिएक्शन दिया तो पाकिस्तानी सितारों कि मिर्ची लग गई।
हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस और लेखिका बुशरा अंसारी ने भारत के जाने-माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को लेकर अपनी बात रखी और उन्हें वीडियो में खूब खरी-खोटी सुनाई। यहां तक कि जावेद अख्तर को उनकी उम्र को लेकर ट्रोल भी किया
क्या है मामला?
जावेद अख्तर ने हाल ही में भारत के एक इवेंट में हिस्सा लेते हुए पाकिस्तान की ओर से हो रहे आतंकी हमलों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ठोस जवाब दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का सेना प्रमुख ऐसे विवादास्पद बयान देता है, जिसे कोई समझदार इंसान अपने मुंह से बोल तक नहीं सकता।
जावेद अख्तर के इस कमेंट के बाद बुशरा अंसारी ने एक वीडियो शेयर करके अपना रिएक्शन दिया, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर का नाम लिए बिना उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हमेशा बहाना चाहिए होता है कुछ बोलने का, और अब जब उनकी उम्र ढल चुकी है, तब भी वे बिना सोचे-समझे कुछ भी बयान दे रहे हैं।
बुशरा अंसारी का जवाब
वीडियो में बुशरा अंसारी ने कहा- "हमारे कुछ लेखक सिर्फ इसलिए बोलते हैं ताकि लोग उन्हें याद रखें। पहले उन्हें मुंबई में घर नहीं मिलता था, अब वो अपनी पहचान बनाए रखने के लिए कुछ भी बोलते हैं। शर्म आनी चाहिए, जब इंसान अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर हो, तब तो और सोच-समझकर बोलना चाहिए।"
जावेद अख्तर को लेकर कही ये बात
यही नहीं बुशरा अंसारी ने तो यह तक कह दिया- 'मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं और आप ऐसी फिजूल की बातें कर रहे हैं। इतना भी कोई डरे या इतना लालच करे... आप चुप हो जाएं। अमित शाह भी तो चुप बैठे हैं ना और भी लोग तो चुप बैठे हैं ना। पता नहीं ये तो क्या कहे जा रहे हैं। पाकिस्तान को ये करना चाहिए, वो करना चाहिए... कौन है ये लोग?'
अर्नब गोस्वामी को लेकर भी रखी दिल की बात
बुशरा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा- 'वो जो अर्नब गोस्वामी है... वो तो बात ही नहीं करता, वो तो लड़ता है। उसका तो दिमाग ही खराब है। ये घटियापन है... बहुत अफसोस है मुझे। यहां मुझे एक इंडियन लड़की मिली थी... लोग नहीं हैं बुरे... ये आपलोग भड़का रहे हो एक-दूसरे को और माहौल खराब कर रहे हो।'
जावेद अख्तर का बयान
जावेद अख्तर ने हाल ही में महाराष्ट्र में हुए "ग्लोरियस महाराष्ट्र फेस्टिवल" के मंच से पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी बात रखते हुए कहा- "कश्मीर में बार-बार आतंकी हमले हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि अब पाकिस्तान को ऐसा जवाब दे जो हमेशा याद रहे। पटाखे चलाने से कुछ नहीं होगा, अब ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।"
पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर साधा निशाना
इसी इवेंट में जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का सेना प्रमुख जो बात करता है, वह यह दर्शाता है कि वहां लोकतांत्रिक सोच की कितनी कमी है। उन्होंने यह भी कहा- "ऐसे लोग यह भी नहीं सोचते हैं कि उनके देश में भी हिंदू रहते हैं। इस तरह की सोच कितनी खतरनाक है।"
आपको बता दें, पाकिस्तानी कलाकार बुशरा अंसारी कई बार यह कह चुकी हैं कि भारत और पाकिस्तान के आम लोग एक-दूसरे के लिए दिल में अपनापन रखते हैं। यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दे हैं जो दोनों देशों के बीच दीवार बनकर खड़े हैं। उनका मानना है कि कलाकारों को एक-दूसरे के खिलाफ बोलने के बजाय शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications