बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर

Bushra ansari iqbal Hussain

Bushra Ansari Second Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल 66 साल की उम्र में दूसरा निकाह करने की अफवाहों के चलते वह चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि उन्होंने काफी लंबे समय तक इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन अब व्लॉग के जरिए उन्होंने अपनी दूसरी शादी को कंफर्म किया और अपने शहर इकबाल हुसैन से भी फैन्स को रूबरू करवाया।

बुशरा अंसारी ने पाकिस्तान के मशहूर फ़िल्म निर्देशक इकबाल हुसैन के साथ में दूसरी शादी की है। अभिनेत्री ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए एक वीडियो साझा किया और अपनी शादी को कंफर्म किया। वीडियो में अभिनेत्री के पति इकबाल हुसैन ने यह बताया कि एक नाटक के वक्त वह मिले और काम करते-करते उनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग हो गई। फिर उन्होंने बुशरा अंसारी को प्रपोज कर दिया।

हालांकि आपको बता दें कि बुशरा अंसारी ने 30 साल की अपनी लंबी शादी और तलाक के बाद इंडिपेंडेंस बनने को ध्यान में रखते हुए इस प्रपोजल को स्वीकारने में काफी वक्त लगा लिया। खुद से बड़ी उम्र की महिला के साथ शादी करने पर इकबाल हुसैन ने बताया कि उनके समाज में बड़ी उम्र की महिला के साथ में शादी करने को लेकर काफी सारी बातें होती है।

इकबाल हुसैन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि ज़्यादातर हमारे यहां पर खातून उम्र में चंद घंटे भी बड़ी होती है तो काफी शोर मचा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बुशरा और उनकी उम्र में भी कुछ ही घंटों का फर्क है। जिसपर बुशरा अंसारी कहती हुई नजर आती है कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि चंद घंटों का भी फर्क है, क्योंकि आप ज्यादा मैच्योर है और आपके अंदर एक ठहराव भी है।

बुशरा अंसारी ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि "मैंने कुछ वक्त तक अपने तलाक को लेकर बात नहीं की थी। जिसके चलते मुझे दोबारा किसी ने शादी के लिए अप्रोच नहीं किया। पहले डेढ़ साल तक मुझे खुद को मनाना पड़ा क्योंकि काफी लंबे वक्त तक मैं अकेली रहती थी और मेरा शादी का कोई भी इरादा नहीं था। मैं अपनी लाइफ अच्छे से जी रही थी। मेरे पास काम भी बहुत था और मैं फाइनेंशली स्टेबल थी। मेरे बच्चे सेटल हो चुके हैं और मैं पहली शादी में किसी पर डिपेंडेंट नहीं थी और आज भी नहीं हूं।"

बुशरा अंसारी ने बताया कि इकबाल हुसैन के साथ पहले तो उनकी दोस्ती हुई थी। बाद में उन्होंने शादी को लेकर सोचा। उनके माता-पिता को भी इकबाल बहुत ज्यादा पसंद थी। इसी के चलते करीबी लोगों के सपोर्ट को लेकर भी एक्ट्रेस ने उन्हें शुक्रिया कहा। बुशरा ने ये भी कहा कि अगर किसी भी महिला का तलाक हो जाता है या पति की मौत हो जाती है तो दूसरी शादी को लेकर सोचना चाहिए। बुशरा को पाकिस्तान के कई सारे पॉपुलर ड्रामा में देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: bushra ansari iqbal hussain news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X