पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने श्रीदेवी के इस गाने पर किया डांस, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो!
हिंदी फिल्मों की बात करें तो उसकी दीवानगी ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हैं और कुछ सितारे ऐसे हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है फिर चाहे वो देश हो या फिर विदेश। ऐसी ही एक अदाकारा थीं अभिनेत्री श्रीदेवी। दिवंगत अभिनेत्री के अभिनय और डांस की पूरी दुनिया दीवानी है और जहां जहां हिंदी जानने वाले लोग हैं, वो उनको पसंद करते हैँ। ऐसा ही एक तबका पाकिस्तानी में भी है जो कि हिंदी फिल्में काफी पसंद करता है।
इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कोई आम इंसान नहीं बल्कि पाकिस्तानी फिल्मों की सबसे बड़ी अदाकारा नजर आ रहीं हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री आयजा खान की जो कि श्रीदेवी के गाने पर थिरकती नजर आ रहीं हैं।

आयजा ने श्रीदेवी के गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चुड़ियां' पर डांस किया है। इस वीडियो को उन्होने खुद ही साझा किया है। इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा है.. 'आगे है, गीती की शादी, आप लोग तैयार हैँ।'
फैंस को उनको ये अंदाजा और उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। हालांकि ये पहले बार नहीं है जब आयजा इस तरह का डांस करतीं नजर आईं थीं। इसके पहले उनको ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस करते देखा जा चुका है।
श्रीदेवी की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और ऐसा अक्सर देखा गया है कि लड़कियां उनको फॉलो करती हैं। बता दें कि श्रीदेवी फिलहाल इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले हर जगह मौजूद हैं। आप भी देखिए ये शानदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications