पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयशा उमर ने रखी बात,- 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर'

Pakistani Actress Ayesha Omar

Pakistani Actress Ayesha Omar: पाकिस्तानी की जानी मानी एक्ट्रेस आयशा उमर हमेशा ही अपने बयानों और विवादों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अक्सर ही आयशा खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में आयशा अपनी बात को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने देश पाकिस्तान को लेकर बहुत बड़ा बयान दे दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लगातार बात हो रही है।

आयशा उमर की पाकिस्तान पर बयान-

आयशा उमर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। सभी जानते हैं कि आयशा लाइमलाइट में आने के लिए लीक से हटकर चलती हैं और फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। एक्ट्रेस और यूट्यूबर आयशा उमर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, आयशा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पाकिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार,- अपने इंटरव्यू के दौरान आयशा ने पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा,- 'इंसान के लिए स्वतंत्रता और सुरक्षा बेहद जरूरी है, जो यहां नहीं है। मैं यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती। मैं सड़क पर टहलना चाहती हूं क्योंकि ताजी हवा के लिए हर इंसान बाहर जाना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं कर पाती।'

आयशा ने आगे कहा,- 'महिलाएं केवल तभी बाहर जा सकती थी, जब कोविड 19 के दौरान यहां लॉकडाउन था। मैं कराची में चिंतित और तनाव महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि बहुत सी महिलाएं यहां असुरक्षित महसूस करती हैं। यहां के पुरुषों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि महिलाओं को किस डर का सामना करना पड़ता है और वे कैसे बड़ी होती हैं। इस देश में आप हर पल चिंतित महसूस करते हो।'

आयशा ने आगे कहा कि,- जब वे कॉलेज में थीं तो कराची की तुलना में लाहौर में ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थी, वे बस से कॉलेज आती-जाती थी, लेकिन कराची में उनके साथ दो बार लूटपाट की घटना हुई। वे यहां बिना किडनैपिंग, रेप और लूटपाट के डर के बाहर नहीं निकल सकती। एक्ट्रेस ने जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा और स्वतंत्रत इंसान की जरूरत है, जो यहां नहीं है।

आयशा ने यह भी कहा,- 'आप अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराध हर देश में होता है। आप तब भी वहां आसानी से बाहर जा सकते हैं, लेकिन मैं यहां बिना उत्पीड़न के पार्क में भी नहीं जा सकती। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनका भाई पाकिस्तान छोड़कर विदेश चला गया है। वे अब डेनमार्क में रहते हैं। वहीं, अब उनकी मां भी देश छोड़ने की योजना बना रही हैं।'

आयशा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है। खैर आयशा हमेशा ही ऐसे बयान देती रहती हैं और उनको ट्रेलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आयशा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर खबरों में रहती हैं। गौरतलब है कि आयशा उमर कुछ समय पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक के अफवाहों के दौरान भी चर्चा में रही थीं। उस दौरान शोएब के साथ उनका एक फोटोशूट खूब वायरल हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X