शोएब मलिक संग रोमांटिक होने वाली तस्वीरों पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'शादीशुदा इंसान के..'

कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया और खबरों में इसको लेकर चर्चा चल रही थी कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का रिश्ता काफी कमजोर हो चुका है और ये जल्द ही टूटने वाला है। खबरें हैं कि दोनों के तलाक का ऐलान काफी जल्दी हो सकता है। पता चला था कि शोएब मलिक एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं और ये वही अभिनेत्री हैं जिनके साथ शोएब मलिक की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुईं थीं।
हालांकि अब खुद एक्ट्रेस आयशा उमर ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है और रोमांटिक तस्वीरों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आयशा का कहना है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक को लेकर मुझे जिम्मेदार माना जा रहा है और इसके पीछे मेरा और शोएब का फोटोशूट है जो कि करीब एक साल पहला हुआ था।
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, मीडिया ने मेरे और शोएब मलिक के इस फोटोशूट को काफी गलत तरीके से दुनिया के सामने रखा है।

प्रोफेशनल फोटोशूट करवाया
उन्होने कहा, ''मैने शोएब मलिक के साथ एक प्रोफेशनल फोटोशूट करवाया था, हमारा अफेयर होता तो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट ना किया जाता। शादीशुदा व्यक्ति के साथ नाम जुड़ना काफी परेशान करने वाला होता है। ये बात तो मैं कभी सोच भी नहीं सकती।''

आधिकारिक ऐलान होना बाकी हैं
इसके बाद आयशा का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि वो अपनी राय रख रही हैँ। बात करें सानिया मिर्जा और शोएब अख्तर के तलाक की खबरों की तो इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी हैं।

काफी कड़वाहट आ चुकी है
ये बात भी सच है कि दोनों के रिश्तों को लेकर काफी कड़वाहट आ चुकी है और मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

अपना हमसफर बनाया था
बता दें कि सानिया मिर्जा जो कि भारत की टेनिस प्लेयर हैं उन्होने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को अपना हमसफर बनाया था।

विरोध किया था
उनकी शादी के दौरान भी काफी ज्यादा बवाल हुआ था और लोगों ने इसका विरोध किया था। हालांकि अब इस रिश्ते को लेकर कुछ भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











