..................... Pakistani actress Asma Abbas want to come India by foot, video rocks the internet - Hindi Filmibeat

'मेरा दिल करता है मैं इंडिया पैदल चली जाऊं..' पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्मा अब्बास के वीडियो ने हिलाया इंटरनेट

Pakistani Actress on India Pak: आज भले ही इंडिया और पाकिस्तानी के बीच संबंध काफी खराब हैं लेकिन दोनों तरफ आम नागरिक अमन ही चाहते हैं। इस वक्त पाकिस्तानी अभिनेत्री अस्मा अब्बास का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो इंडिया को लेकर काफी दुखी नजर आ रही हैं।

Pakistani Actres

उनका कहना है कि वो चाहती हैं कि पैदल ही इंडिया आ जाएं। अस्मा अब्बास ने शांति का संदेश देते हुए दोनों देशों की सरकार को पत्थर दिल तक कह डाला है।

अस्मा एक दिग्गज पाकिस्तानी अदाकारा हैं जो कि कई सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी हैं और इंडिया में उनको काफी देखा जाता है।

मेरा दिल करता है पैदल इंडिया चली जाऊं..

अस्मा अब्बास ने इस वीडियो में खुले शब्दों में कहा, ''हम लोग एक दूसरे से मिल नहीं सकते क्योंकि हमारे जो हुक्मरान हैं वो पत्थर दिल हैं। लेकिन आम आवाम एक दूसरे बहुत प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि मेरी इंडिया की आवाम से और इंडिया से कोई रिश्ता है। मैं आपके घर में रोज आती हूं और आम मुझे देख सकते हैं लेकिन मैं आपको नहीं देख सकती लेकिन आपकी मोहब्बत को महसूस जरूर कर सकती हूं। मेरी ख्वाहिश है कि इस जिंदगी में ये रास्ते खुल जाएं। मैं चाहती हूं कि मैं पैदल इंडिया आऊं और वो गेट क्रॉस करूं, इंडिया घूमूं। जब चाहे आप हमारे यहां आएं और हम आपके यहां जाएं। टिकट करवाएं और बस चल जाएं।'' एक्ट्रेस ने इसके अलावा भी काफी कुछ कहा है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आपका हार्दिक स्वागत है, मुझे पाकिस्तानी ड्रामा देखना बहुत पसंद है।'' एक ने लिखा, ''आम हिंदुस्तानी भी यही चाहता है।'' एक ने लिखा, ''भारत में आप जैसे लोगों का हमेशा स्वागत है।'' एक ने लिखा, ''हम आपकी फीलिंग्स की कद्र करते हैं मैम।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X