'बॉयफ्रेंड भी हैं और भाई भी..' इस पाकिस्तानी अदाकारा ने देव आनंद के साथ रिलेशनशिप पर बोली थी ये बात?

Aneeta Ayoob Dev Anand- देव आनंद अपने जमाने के शानदार कलाकार थे और उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती थी। देव आनंद के लिए कहा जाता है कि उनकी फैन फॉलोविंग लड़कियों में काफी थी और वो कमाल के हैंडसम थे।
इस वक्त एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी हैरान करने वाला है। इस एक्ट्रेस ने देव आनंद को भाई भी कहा और प्रेमी भी। एक्ट्रेस का नाम अनीता अयूब है जो कि उस वक्त काफी मशहूर थीं।
शुरु से ही पाकिस्तानी अदाकाराएं बॉलीवुड में काम करती रही हैं। अनीता अयूब का नाम देव आनंद के साथ जुड़ता था। हालांकि देव आनंद अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी बातें होती रहती हैं। अनीता अयूब का ये वीडियो काफी पुराना है जिसको lehrentv ने साझा किया है। इस दौरान वो एक इंटरव्यू में थीं।
अनीता अयूब ने क्या कहा?
अनीता अयूब से पूछा गया था कि देव आनंद के साथ वो इतने दिन वो डेनमार्क में रहीं हैं तो जाहिर है किसी तरह का रिलेशन तो बना ही होगा? अनीता अयूब ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, रिलेशनशिप तो हर किस्म का हो गया है। एक बड़े भाई, एक फादर, एक बॉयफ्रेंड, एक मदर.. रिलेशनशिप तो हर किस्म का था। 6 हफ्ते के लिए हम लोग डेनमार्क में थे एक ही बिल्डिंग में वो वो थर्ड फ्लोर पर थे मैं सेकंड फ्लोर पर थी। जब नाश्ता साथ करते हैं पूरा दिन साथ गुजारते हैं तो अपने आप इंसान का पता चलने लगता है। कितनी जल्दी वो खुश होता, कितनी जल्दी चिढ़ जाता है और कितनी जल्दी इसको खुश होने में लगता है। उनके नेचर का पता चला तो मैं उनको बड़े भाई, एक फादर, एक बॉयफ्रेंड, एक मदर की तरह से चुनना बिल्कुल पसंद करूंगी।''
अनीत अयूब का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। दोनों ने फिल्में साथ की थीं और कहा जाता था कि उनके बीच कुछ है। हालांकि इसको लेकर देव साहब ने कोई बात नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications











