श्रीदेवी की 'बेटी' ने Operation Sindoor के खिलाफ उगला जहर, आतंकवादियों को मारने के बाद जताया दुख

Operation Sindoor

Operation Sindoor On Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान के नौ इलाकों पर हमला किया है। इस हमले को लेकर कई पाकिस्तानी सेलेब के बयान सामने आ रहे हैं। माहिरा से लेकर हानिया तक ने इस हमले की निंदा की है और अब इस लिस्ट में श्रीदेवी की पाकिस्तानी बेटी का भी नाम जुड़ गया है।

सजल अली ने जताया दुख

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस, जो कभी बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं, उन्होंने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने दिल की बात कही है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सजल अली के बारे में, जो बॉलीवुड मूवी 'मॉम' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी का रोल अदा किया था।

एक्ट्रेस ने क्या कहा

सजल अली ने ऑपरेशन सिंदूर पर नाराजगी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- 'रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना और निर्दोष लोगों की हत्या करना ताकत नहीं, बल्कि कायरता है। कोई भी कहानी, कोई भी एजेंडा, किसी भी तरह की सफाई इस तरह के घिनौने कांड पर पर्दा नहीं डाल सकते। मेरी संवेदना पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। हम इस मुसीबत की घड़ी में एकसाथ हैं।'

फवाद खान ने भी की थी आलोचना

सजल अली ही नहीं, ऐसे कई पाकिस्तानी सितारें है जिन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की है और इसे मानवता के खिलाफ बताया है। इस लिस्ट में जाने-माने एक्टर फवाद खान का नाम भी शामिल है। जिनकी 9 मई को बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन पहलगाम हमले के बाद उनकी फिल्म को बैन कर दिया गया। वो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले थे। लेकिन अब इस फिल्म को बैन कर दिया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: sajal aly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X