#Banned-'हमारे देश में आकर नाम कमाने की जरूरत नहीं..अपने देश में बनें सुपरस्टार'!
उरी में आतंकी हमला हुआ और इसका असर पूरे देश के साथ साथ बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन यानी IMPPA ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का फैसला किया है।
[1st Day 1st Show: धोनी है हाउसफुल...फैन्स ने कहा धोनी..धोनी..धोनी!]
इसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है की कई फिल्मों का विरोध किया जा सकता है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान करण जौहर और शाहरूख खान को हो सकता है। आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में फवाद खान हैं तो शाहरूख खान की फिल्म रईस में माहिरा खान हैं।

उरी हमले के बाद महाराष्ट्र की राजनैतिक पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नव निर्माण सेना) ने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और भारत छोड़ने का अल्टीमेटम तक दे दिया था ।
IMPPA के वार्षिक मीटिंग में इसे पारित किया गया कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच हालात नॉर्मल नहीं हो जाते तब तक पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से दूर रखना चाहिए। वैसे अगर लिस्ट देखी जाए तो पाकिस्तान के ये कलाकार बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे।
फवाद खान
फावद खान ने पाकिस्तान में जिंदगी गुलजार है सीरियल से करियर की शुरूआत की और रातों रात वहां के सुपरस्टार बन गए।बॉलीवुड ने उन्हें सर आखों पर बिठाया। शानदार आवाज, हैंडसम लुक और अच्छी एक्टिंग के बल पर वो बॉलीवुड में अपनी जगह पहले ही बना चुके हैं।
इमरान अब्बास
इमरान अब्बास भी पाकिस्तान के टीवी स्टार हैं। इमरान क्रिएचर 3 डी में बिपाशा के ऑपोडिट दिखे थे और उन्हें मिला जुला रिस्पांस मिला था।
माहिरा खान
माहिरा खान हमसफर से पाकिस्तान में पहले ही काफी पॉपुलैरिटी बटोर चुकी थी और इसका फल उन्हें रईस के रूप में मिला। माहिरा शाहरूख की फिल्म रईस में उनके ऑपोजिट दिखी थीं।
मावरा होकेन
मावरा होकेन सनम तेरी कसम में दिखी थीं। भले फिल्म ज्यादा नहीं चली लेकिन उन्हें लोग भूले नहीं हैं।
अली जफर..
अली जफर कई सालों से अपने पैर बॉलीवुड में जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वो कई फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं लेकिन फिलहाल खुद को स्थापित नहीं कर पाए हैं।
सारा लोरेन
सारा लोरेन मर्डर 3 में दिखी थी और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी थी लेकिन फिर भी अभी उन्हें यहां सेटल करने के लिए कुछ अच्छी फिल्में करनी पड़ेंगी।
जावेद शेख
जावेद शेख पाकिस्तान के सीनियर एक्टर हैं। ये ओम शांति ओम में शाहरूख के साथ, तमाशा, नमस्ते लंदन जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।जावेद शेख खुद को बॉलीवुड से जब भी फिल्में ऑफर होती हैं मना नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications






