..................... पाकिस्तानी एक्टर ने 'पठान' को लेकर कह दी ऐसी बात, उड़ाया मजाक, भड़के शाहरुख खान फैंस | Pakistani Actor Yasir Hussain compares Pathaan with a video game, Shahrukh Khan fans trolled him - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी एक्टर ने 'पठान' को लेकर कह दी ऐसी बात, उड़ाया मजाक, भड़के शाहरुख खान फैंस

By Filmibeat Desk
pakistani-actor-yasir-hussain-compares-pathaan-with-a-video-game-shahrukh-khan-fans-trolled-him

Pakistani Actor criticises Pathaan: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में 58 दिन गुजार चुकी इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। ऐसे में दुनिया के जिन हिस्सों में फिल्म को थियेटर्स में नहीं लाया गया था, वहां के दर्शक भी अब फिल्म देख पा रहे हैं।

जाहिर है फिल्म को लेकर लोगों के राय बंटे हुए हैं। जहां कुछ इसे एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं इसकी क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच पठान पर रिएक्शन आया है पाकिस्तानी एक्टर, स्क्रिप्टराइटर और होस्ट यासिर हुसैन का। यासिर ने फिल्म को निगिटेव प्रतिक्रिया देते हुए इसकी तुलना वीडियो गेम से कम दी है। जिसके बाद शाहरुख खान के फैंस भड़क उठे हैं।

वीडियो गेम है पठान

22 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को देखकर यासिर हुसैन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- "आप आप 'मिशन इम्पॉसिबल 1' भी देख चुके हैं, तो शाहरुख खान की 'पठान' आपको एक बिना स्टोरी वाली वीडियो गेम से ज़्यादा कुछ नहीं लगेगी।"

यासिर के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। जहां कुछ ने अपने मन की बात कहने के लिए पाकिस्तानी अभिनेता की तारीफ की, वहीं अन्य ने उन पर फिल्म की सफलता से ईर्ष्या करने का आरोप लगाया। कुछ शाहरुख फैंस ने लिखा कि वो फिल्म से जल कर ऐसी बात कर रहे हैं।

पाकिस्तान में बैन थी पठान

बता दें, पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की थियेट्रिकल रिलीज पर बैन है। पठान को वहां चोरी छिपे कुछ थियेटरों में दिखाया जा रहा था, जहां टिकट की कीमत 900 रूपए तक रखी गई थी। लेकिन बाद में सिंध बोर्ड ऑफ फिल्म्स सेंसर ने ऐलान किया कि जो भी लोग 'पठान' दिखाएंगे, उन्हें तीन साल तक जेल की सज़ा होगी। साथ ही इस मामले में एक लाख रुपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान बताया गया।

ओटीटी पर भी रिकॉर्ड बना रही है फिल्म

वर्ल्डवाइड 1046 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी पठान भारत में सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर रही और ओवरसीज में भी बड़े रिकॉर्ड बनाए। वहीं, अब ओटीटी पर इसका जादुई सफर जारी है। फिल्म ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड करती है और ग्लोबल चार्ट में भी एंट्री कर चुकी है।

Read more about: shahrukh khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X