मशहूर अभिनेता की पत्नी का आरोप- मुझे जमीन पर घसीटकर लात मारी, मैं गर्भवती थी
पाकिस्तान के लोकप्रिय एक्टर -सिंगर और मॅाडल मोहसिन अब्बास हैदर इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। उनकी पत्नी ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अब्बास की पत्नी फातिमा सोहेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई तस्वीरों के साथ खुलासे भी किए हैं।
जो ये बताती हैं कि कैसे वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। उनके इस बयान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बवाल मचा रखा है। फातिमा ने कहा कि उनके पति ने उन्हें उस वक्त पीटा जब वह गर्भवती थीं।

फातिमा ने अपनी पोस्ट में इस बाक का जिक्र किया है कि 26 नवंबर 2018 को मैंने अपने पति को धोखा देते रंगे हाथ पकड़ लिया था।अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फातिमा ने लिखा है कि जुल्म बर्दाश्त करना भी गुनाह है।
फातिमा का कहना है कि इस बात को सबके सामने लाने का एक ही इरादा कि वह बताना चाहती है कि समाज के दबाव में उनकी ऐसी हालत हो गई है। उनका कहना है कि अल्लाह मेरे साथ है। मोहसिन अब मैं तुमसे कोर्ट में मिलूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











