Ooo: फिर कहेंगे कि सलमान खान हमारी ईद खाते थे अब NEW YEAR भी खा गए!
Recommended Video

सलमान खान तो सलमान खान हैं और उनका जलवा भी माशाल्ला ही होता है। लेकिन उनका जलवा पाकिस्तान में कुछ लोगों के लिए कहर बन जाता है। यही कारण था कि ईद पर सलमान खान की ट्यूबलाइट पाकिस्तान में नहीं रिलीज़ हुई।
वहां के डिस्ट्रीब्यूटर ने साफ किया कि अगर सलमान आए तो बाकी लोग बॉयकॉट कर देंगे। अब सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है, रिलीज़ हो रही है और पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास चाहते हैं कि फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज़ हो।

लेकिन इमरान अब्बास ये नहीं जानते कि फिर से पाकिस्तानी डिस्ट्रब्यूटर चीखने लगेंगे कि सलमान खान हमारी ईद तो खा ही रहे थे अब न्यू ईयर भी खाने लगे।
वैसे भी टाईगर ज़िंदा है, एक पाकिस्तानी एजेंट और भारतीय एजेंट की प्रेम कहानी है। ऐसे में बड़ा मुश्किल होगा वहां फिल्म का रिलीज़ होना। जानिए पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications