दूसरी शादी के बाद इस मशहूर एक्टर ने शेयर की बेगम के साथ रोमांटिक तस्वीर, लोग बोले- अब इसे भी मारेगा...

Feroz Khan Second Wife: पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फिरोज खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और हाल ही में उन्होंने दूसरी बार निकाह किया है। इसके बाद में वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब आए दिन वह अपनी पत्नी के साथ में रोमांटिक होते हुए नजर आ जाते हैं। तस्वीरों में उनकी पत्नी अपना चेहरा उनके कंधे के जरिए छुपा लेती हैं।
अब हाल ही में फिरोज खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा के 'मेरी है।' इस कपल के प्यार भरे अंदाज को देखकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और इस कपल को बहुत ज्यादा प्यार भी दे रही हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने फिरोज खान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और कमेंट करके वह एक्टर को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं और पहली पत्नी की याद दिला रहे हैं।
फिरोज खान की इस तस्वीर पर लोग कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा कि कितने नाटक बाज हो। कहीं तुमने बेचारी को मारा तो नहीं, जो अपना चेहरा छुपा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एक अन्य यूजर लिखता है कि अब इन पर भी जुल्म करोगे?
मालूम हो कि फिरोज खान ने यह दूसरी बार शादी की है और इससे पहले साल 2018 में उन्होंने सईदा अलीजा फातिमा के साथ में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और एक्टर की पहली पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। यहां तक की अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी दिखाए थे।
अलीजा के चोट के निशान देखकर पाकिस्तान की अवाम का गुस्सा काफी ज्यादा भड़क गया और आज भी कई बार फिरोज खान इसके चलते ट्रोल हो जाते हैं। एक्टर को अपनी अक्सर पोस्ट शेयर करने को लेकर रोल किया जाता है। तलाक के सिर्फ दो साल के बाद ही फिरोज खान ने दूसरा निकाह कर लिया। उन्हें 'तुमसे मिलके' और 'खुद और मोहब्बत' जैसे शोज में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











