पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का आया पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्शन, बोले- जो कुछ भी हुआ उसे जानकर मुझे...

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर तमाम लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने इस हमले में मारे गए पीड़ितों और उनके परिवार वालों के लिए दुख जताया था। वहीं अब इस हमले पर पाकिस्तानी सितारों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जी हां, बीते दिन जहां पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर ने इस हमले की निंदा की थी। तो वहीं अब पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) का भी रिएक्शन सामने आया है।
फवाद खान ने जताया दुख
फवाद खान (Fawad Khan) ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए पहलगाम में हुए हमले पर दुख जताते हुए कहा-'पगलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह इस कठिन समय में उनके परिवारवालों को शक्ति दे।'
रिलीज होने को तैयार है फिल्म
आपको बता दें कि फवाद खान इन दिनों जमकर चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म अबीर गुलाल रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट 9 मई रखी गई थी। फिल्म को लेकर जोरदार प्रमोशन भी किए जा रहे थे, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंस गई है। क्योंकि फवाद पाकिस्तानी एक्टर हैं वहीं इस हमले के बाद से लोग फवाद को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि यह फवाद की कमबैक फिल्म है क्योंकि इससे पहले उन्हें रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था। उसके बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं कुछ समय पहले ही इस प्रतिबंध में राहत दी गई तब फवाद खान को एक फिल्म करने का फिर से मौका मिला, लेकिन लगता है कि इस बार भी फवाद की फिल्म संकट में आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
