पाकिस्तानी एक्टर फहाद खान को लगा झटका 'अबीर गुलाल' होगी बैन ? FWICE ने उठाया बड़ा कदम

Fawad Khan movie Abir Gulal: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश भर में गुस्सा देखा जा सकता है। हर एक के दिल में बस गुस्सा है। जो निर्दोष लोग मरे उनके बारे में सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं। इस हमले को लेकर सरकार ने भी चुप्पी नहीं साधी बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। ऐसे में लोगों का गुस्सा पाकिस्तानी एक्टर्स पर भी जमकर बरस रहा है।
अबीर गुलाल के रिलीज के खिलाफ हुए लोग
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल रिलीज होने जा रही है। फिल्म का जोरदार प्रमोशन भी किया जा रहा है, लेकिन इस हमले के बाद से लोगों ने इस फिल्म का विरोध तो किया ही है साथ ही में यह भी कहा है कि फवाद खान को बायकॉट किया जाए। वहीं अब इस मुद्दे पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाइज और इंडियन एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने भी इसकी निंदा करते हुए कई बड़े फैसले लिए किए हैं।
भारत में फिल्म रोकने के लिए उठाया जाएगा बड़ा कदम
फेडरेशन का कहना है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के भारत में रिलीज से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। वहीं इस मामले पर FWICE के चीफ एडवाइजर और भारतीय फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स एसोशिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने कहा कि यह हमला पूरे कश्मीर पर नहीं बल्कि पूरे देश पर हुआ है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा इसमें कोई हैरानी की बात नहीं
वहीं इस मुद्दे पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि वहां धर्म पूछकर हिंदूओं को मारा जा रहा है इसमें कोई भी हैरानी वाली बात नहीं है। क्योंकि ऐसा ही होता रहा है। मैंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स में साफ दिखाया है कि हिंदूओं के साथ कैसा बर्ताव किया जाता रहा है। लगभग 80 वर्षों से ज्यादा हिंदू आतंकियों का शिकार होते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












