..................... pakistani actor brush up priyanka chopra fact arjun malaika vacation photos ent live updates - Hindi Filmibeat

ENT Live Update: पाकिस्तानी स्टार ने लगाई प्रियंका चोपड़ा की क्लास, वेकेशन पर अर्जुन मलाइका

entertainment live

Entertaianment live Updates: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को पाकिस्तान के एक एक्टर ने जमकर ट्रोल किया है. यहां तक की पाकिस्तानी एक्टर ने प्रियंका को अपनी नॉलिज सुधारने का ज्ञान भी दिया है। दरअसल प्रियंका ने पाकिस्तानी डायरेक्टर शरमीन ओबैद चिनॉय को कलर्स की फर्स्ट वुमन बनने और स्टार वार्स फिल्म को डायरेक्ट करने वाली पहली महिला बनने पर बधाई दी थी। ऐसा करते हुए उन्होंने डायरेक्टर को 'साउथ एशियन' कहा था।

वहीं पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने शरमीन चिनॉय को साउथ एशियन बताने पर प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल किया है। फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा, "विद ड्यू रिस्पेक्ट प्रियंका चोपड़ा। आपकी नॉलिज को ब्रशअप करते हुए बता दूं कि शरमीन ओबैद चिनॉय पाकिस्तानी है। ठीक उसी तरह जैसे साउथ एशियन होने का दावा करने से पहले आपको जब भी मौका मिलता है तो आप अपनी इंडियन नेशनलिटी को फ्लॉन्ट करती हैं।' पाकिस्तानी एक्टर का प्रियंका को ट्रोल करने का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा वर्कफ्रंट से वक्त निकालकर इन दिनों एक दूसरे साथ वक्त बिता रहे हैं। वेकेशन से अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

मनोरंजन के ऐसे ही पल पल के अपडेट्स पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

LIVE Feed
  • Apr 15, 2023 8:54 PM

    Urfi Javed heartbroken, do you know who he is

    Urfi Javed: उर्फी जावेद एक ऐसी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कि हमेशा ही अपने कपड़े और अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने अनोखे फैशनसेंस के चलते लाइम लाइट में रहने वाली उर्फी इस बार खबरों में अपने दिल टूटने की वजह से आई हैं। इस बीच उर्फी जावेद की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें उर्फी अपने टूटे दिल का एक्स रे दिखाती हुईं नजर आ रही हैं, आलम ये है कि अब उर्फी जावेद को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

  • Apr 15, 2023 8:12 PM

    Salman Khan: सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सीबीएफसी ने किया पास, मिला U/A सर्टिफिकेट

    Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म का लेकर हर तरफ एक अलग ही क्रेज बना हुआ है, फिल्म भी रिलीज के लिए पूरी तरह है। अब खबर आई है कि, किसी का भाई किसी की जान सीबीएफसी ने पास कर दी है।

  • Apr 15, 2023 6:17 PM

    Kapil Sharma: कपिल शर्मा शो देखने वालों के आई बुरी खबर, शो जल्द होगा ऑफएयर!

    Kapil Sharma: द कपिल शर्मा शो को देखने वाले फैंस के लिए बुरी खबर है, शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। फिलहाल तो कपिल शर्मा ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। जाहिर है कि, टेलीविजन की दुनिया के फेमस रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा' शो हमेशा ही नए जोक्स और मजेदार बातों से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है।

  • Apr 15, 2023 5:35 PM

    kareena kapoor: जानिए क्यूं करीना ने बिपाशा के लिए कहा, 'उसे खुद अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं है'

    kareena kapoor: हिंदी सिनेमा जगत में कैट फाइट तो होती ही रहती है, और आए दिन देखने को मिल जाता है कि किसकी किसके साथ लड़ाई हुई है, लेकिन ऐसे में जो कैट फाइट सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थी वह थी करीना और बिपाशा की। बात इतनी बिगड़ गई थी कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा था। क्या थी इसके पीछे की वजह? चलिए आपको बताते हैं।

  • Apr 15, 2023 4:19 PM

    Jacqueline Fernandez: हद से ज्यादा छोटे कपड़े पहनकर एक्ट्रेस ने गिराई बिजली, देखने वालों को आई शर्म

    Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने सोशल मीडिया पर लैवंडर कलर की शॉट ड्रेस में बेहद ही शानदार फोटोज शेयर करके फैंस को दीवाना बना दिया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

  • Apr 15, 2023 3:16 PM

    Vidyut Jammwal: सामने आया एक्टर की एक्शन-थ्रिलर IB 71 का टीजर, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

    Vidyut Jammwal: एक्शन हीरों के नाम से फेमस बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की नई फिल्म 'IB 71' की टीजर सामने आ चुका है। इसके साथ ही विद्युत जामवाल ने फिल्मी रिलीज की डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म बड़े पर्दे पर 12 मई को रिलीज होगी।

  • Apr 15, 2023 1:46 PM

    Roopal Tyagi: ‘सपने सुहाने लड़कपन के’फेम टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बताया क्यूं थी छोटे पर्दें से गायब

    Roopal Tyagi: टीवी सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम रूपल त्यागी जो कि एक वक्त पर घर घर में सबकी पसंदीदा अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन रूपल त्यागी लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। ऐसे में पहली बार एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि ऐसा क्यूं हुआ।

  • Apr 15, 2023 11:02 AM

    उर्फी जावेद ने छिपकली की मदद से रोकी अपनी ब्रालैस ड्रेस, लोगों ने पकड़ा सिर बोले- अगर छिपकली ने खोल दिया मुंह

    फैशन आइकॉन उर्फी जावेद कुछ ना कुछ नया कर अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये उर्फी का लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक का है जिसके चर्चे करते उनके फैंस थम नहीं रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते हैं और जमकर प्यार बरसाते हैं। उर्फी जावेद शुक्रवार को एक इवेंट में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने जमकर पोज दिए। उन्होंने हमेशा की तरह अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा है। उर्फी जावेद ने इवेंट के दौरान तमाम लोगों से मुलाकात की है। उर्फी जावेद की नई तस्वीरें सामने आई हैं और उन पर लोगों का रिएक्शन आया है।

  • Apr 15, 2023 11:00 AM

    मलाइका संग लिफ्ट में ऐसी हरकत कर रहे BF अर्जुन की उड़ी खिल्ली, लोग बोले- दूसरे की बीवी ली और...

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बर्लिन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच जहां तमाम फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अर्जुन मलाइका को हमेशा की तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X