'सड़क छाप..' पाक एक्टर ने आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर बोली ये बात, छिड़ी बहस

Pak Actor Alyy Khan react on Bads of Bollywood: बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और आर्यन खान की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही थी। लेकिन एक पाकिस्तान एक्टर ने इस सीरीज की काफी आलोचना की है और सड़क छाप तक कह डाला है।
जी हां, इस एक्टर का नाम अली खान और वो शाहरुख खान के साथ फिल्म डॉन 2 में नजर आ चुके हैं। अली खान ने आर्यन की डेब्यू सीरीज को लेकर कई बातें की हैं।
दरअसल अली खान का कहना है कि इस सीरीज में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है इसकी वजह से ये सीरीज बिल्कुल अच्छी नहीं लगी है और परिवार के साथ बैठकर इसको नहीं देख सकते हैं।
क्या बोले अली खान
पाकिस्तानी एक्टर इस दौरान एआरवाई पॉडकास्ट पर बात कर रहे थे। बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर सवाल पूछे जाने पर उनका कहना था कि उनको ये सीरीज "अजीब" लगी और "परिवार के देखने लायक नहीं"। गालियों को लेकर उनका कहना था इसकी कोई जरूरत नहीं थी। क्या मैसेज देने की कोशिश की है, क्या जो किरदार उस सीरीज में दिखाए गए हैं वो असल जिंदगी में ऐसी 'सड़क छाप' भाषा का इस्तेमाल करेंगे। अली खान ने इसके अलावा भी काफी कुछ कहा था। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है और आर्यन खान के फैंस कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या बोले लोग?
आर्यन खान के फैंस ने इस बयान के बाद रिएक्ट करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''अब क्या कहें इसपे वैसे यह अभिनेता वास्तव में अच्छा है।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान में ऐसी सीरीज बनाकर दिखाओ।'' एक ने लिखा, ''रियल लाइफ में सभी गालियां देते हैं।'' लोग इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अली खान का इन कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि क्या आर्यन खान इसपर रिएक्ट करेंगे?


Click it and Unblock the Notifications











