फैन ने कहा किशोर कुमार की बायोपिक करो- पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने दिया ऐसा जवाब
हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने पाक पीएम इमरान खान की भारत के लिए स्पीच की तारीफ की थी जिसके बाद उनका जमकर विरोध भारत में किया गया था। अब एक भारतीय फैन ने सोशल मीडिया पर अली जफर को वेटरन सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की बायोपिक में काम करने को लेकर गुजारिश की थी। इस ट्वीट के बाद अली जफर ने उनको कुछ इस तरह से जवाब दिया है।
अली जफर का कहना है कि..'यार मुझे नहीं लगता है कि मै उन जीनियस से किसी भी तरह मेल खाता हूं, फिर भी आपके प्यार के लिए धन्यवाद'। ये बात इस समय सोशल मीडिया पर जमकर फैली हुई है और लोग इसको शेयर कर रहे हैं।

किशोर कुमार की बायोपिक की बात करें तो इसके पहले अभिेनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने एक हिंट दिया था कि वो इनका किरदार निभाना पसंद करेंगें।
बता दें कि किशोर कुमार ने अपनी जिंगदी में एक से बढ़कर एक मशहूर और आइकॉनिक गाने गाएं हैं। साथ ही वो काफी शानदार अभिनेता भी थे। उनको चलती का नाम गाड़ी और पड़ोसन जैसी शानदार फिल्मों के लिए भी याद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











