पाकिस्तानी एक्टर ने पोस्ट कर दी श्रीदेवी की तस्वीर- तुरंत करना पड़ा डिलीट- मांफी भी मागी
Recommended Video

हाल ही में अभिनेत्री श्रीदेवी की पुण्यतिथि थी जिसके दौरान एक पाकिस्तानी कलाकार ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था। इनका नाम अदनान सिद्दीकी है और उन्होने श्रीदेवी के साथ काम भी किया है। गौरतलब है कि अदनान ने श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम में काम किया था जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी। हालांकि इंडिया-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवादों के कारण उनको इस पोस्ट के लिए काफी ज्यादा विरोध झेलना पड़ा..
जिसके बाद उन्होने पोस्ट डिलीट करते हुए माफी भी मांगी है। अदनान सिद्दीकी ने माफीनामा पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि... 'मेरी पिछली पोस्ट एक बहुत ही व्यक्तिगत स्तर पर एक सह-कलाकार को याद करते हुए की गई थी।

लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह सार्वजनिक मंच पर नहीं होनी चाहिए था। इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं था कि मैं अपने देश का समर्थन नहीं करता। सम्मान के तौर पर और भावनाओं का ध्यान रखते हुए मैं पोस्ट हटा रहा हूं।
बता दें कि हाल ही में पुलावामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था जो कि लगातार चला आ रहा है। इस हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी।
गौरतलब है कि अदनान का ये पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। देखिए पुलवामा हमले के समय पाकिस्तानी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर क्या कहा था।


Click it and Unblock the Notifications











