Seema Haider पर गिरी गाज, बच्चो को गोद से छीनकर लेकर जाएगा पाकिस्तान, Ghulam Haider के मन में फूटा लड्डू

Seema Haider News: पाकिस्तान में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीआरसी) ने उन चार बच्चों को तत्काल वापस भेजने की मांग की है जो अपनी मां सीमा हैदर के साथ उनके प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आए थे। एआरवाई न्यूज के अनुसार, एनसीआरसी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक लेटर लिखकर हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की अपील की है।
एआरवाई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर पाकिस्तान में ही रहते हैं। पाकिस्तानी नागरिक सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत में सचिन मीना से शादी करने के इरादे से आई थी। सचिन मीना भारतीय नागरिक है। सचिन मीना से उनकी मुलाकात ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म PUBG मोबाइल के ज़रिए हुई थी। पिछले साल मई में 27 साल की सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत की सीमा पार कर सचिन के साथ रहने चली गई थीं।
हालांकि, उनकी प्लानिंग का पर्दाफाश उस वक्त हो गया जब 4 जुलाई, 2023 को सीमा हैदर को बिना वीजा के भारत में एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। सचिन को भी अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मामले की "जांच चल रही है।" सीमा को अदालत में पेश किया गया और उन्हें जमानत दे दी गई। सीमा और भारत में उनके साथी सचिन मीना की पहली मुलाकात मोबाइल गेम PUBG खेलते समय हुई थी। उनका दावा है कि पिछली मुलाकात के दौरान उन्होंने काठमांडू में शादी की थी।
सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर, जो कराची में रहते हैं, उन्होंने एक भारतीय वकील की मदद से नोएडा के फैमिली कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें सीमा की सचिन मीना से शादी को गैर कानूनी बताया गया। अपनी याचिका में गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा ने उनके बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया है।
गुलाम हैदर का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मोमिन मलिक ने दावा किया कि सीमा ने गुलाम हैदर से तलाक नहीं लिया और इस वजह से सचिन से उनकी शादी लीगल नहीं है।
शुरुआत में गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक प्रमुख पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी से सहायता मांगी। इसके बाद अंसार बर्नी ने भारत में अली मोमिन से संपर्क किया और उन्हें भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दी।


Click it and Unblock the Notifications











