CRAZY: ओम पुरी की हत्या नरेन्द्र मोदी ने कराई है- पाकिस्तानी चैनल
पाकिस्तानी टीवी चैनल ने दावा किया है कि एक्टर ओम पुरी की हत्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कराई है।
इस बार एक पाकिस्तानी चैनल ने ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर आप सिर्फ ठहाका मारकर हंस ही सकते हैं। क्योंकि इससे ज्यादा बेवकूफाना बयान शायद ही आपने कभी सुना होगा।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने दावा किया है कि एक्टर ओम पुरी की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या कराई गई है। और सुने.. ओम पुरी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कराई है।

ओम पुरी की मौत के बाद अजीबोगरीब दावा करने वाले इस पाकिस्तानी चैनल का नाम 'बोल' है। बोल टीवी पर एक न्यूज शो को होस्ट करने वाले ऐंकर आमिर लियाकत ने दावा करते हुए ऐसी वजहें गिनाई हैं जिनके चलते कथित तौर पर ओम पुरी का कत्ल हुआ।
बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। कुछ लोग गालियां दे रहे हैं तो कुछ जाहिर है मजाक बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











