क्या सिर्फ 3 महीने और भारत में रहेंगे अदनान सामी?
मालूम हो कि पिछले दिनों मनसे समेत कुछ राजनीतिक दलों का आरोप था कि सामी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं, लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार ऐसा नहीं है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सामी को नोटिस देकर उनसे वीजा अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद भारत में रुके रहने का कारण पूछा था। खबर थी कि अदनानसामी का पिछला वीजा छह अक्टूबर तक के लिए मान्य था, और सामी ने 14 सितंबर को वीजा अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन दिया था।
गौरतलब है कि अदानान सामी का जन्म 1969 में लंदन में हुआ था। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अरशद सामी खान उनके पिता थे और भारत की नौरीन खान उनकी मां हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि उनके वीजा के नवीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने चार शादी की है लेकिन आज भी अकेले हैं।
अदनान सामी को लोग भीगी-भीगी रात में, मुझको तो लिफ्ट करा दे जैसे गीतों के लिए आज भी याद किये जाते हैं इसके अलावा अदनान सामी ने कई हिट बॉलीवुड नंबर गाये हैं इन सबके अलावा अदनान सामी अपनी चार शादियों को लेकर भी काफी चर्चित रहे हैं लेकिन अफसोस की बात यह है कि चार शादी करने वाले अदनान सामी आज भी निजी जिंदगी में अकेले हैं।वीजा वाला मामला भी चौथी बीवी से तलाक लेते समय सामने आया।


Click it and Unblock the Notifications












