..................... Pakistan’s Sweetheart Mahira Khan Salim Karim wedding album Mahira Khan Salim Karim wedding unseen photos and videos - Hindi Filmibeat

Pakistan’s Sweetheart: दूसरी बार दुल्हन बनी 13 साल के बेटे की मां माहिरा खान, रईस दूल्हे के निकले आंसू

Mahira Khan, Salim Karim

Mahira Khan Salim Karim Wedding Album: पाकिस्तान की जान माहिरा खान की बारात दुनिया भर में छा गई है। काफी समय से माहिरा खान के निकाह की प्लानिंग को लेकर खबरें बदस्तूर जारी थीं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने रविवार को अपने करोड़पति बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सलीम करीम से शादी कर ली। इस निकाह की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बड़ी बात ये है कि दूसरी बार निकाह के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले माहिरा ने पांच साल तक बिजनेसमैन को डेट किया था। माहिरा और सलीम करीम को जोड़ी उनके फैंस का काफी पसंद है। इसके साथ ही माहिरा की पहली शादी से उनका एक 13 साल का बेटा भी है।

माहिरा खान ने अपने बिग डे पर ऑफ व्हाइट लहंगा, चोली पहना था। जिस पर उन्होंने मैचिंग की लॉन्ग चुनरी कैरी की थी। दुल्हन बनी माहिरा काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके दूल्हे मियां सलीम ने ऑल ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी जिस पर उन्होंने ब्लू कलर का साफा बांधा हुआ था।

दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी अच्छी लग रही थी। वीडियो में सलीम माहिरा का घूंघट उठाते हुए और फिर उन्हें गले लगाते नजर आते हैं। इस दौरान कपल के रिश्तेदार और फ्रेंड्स तालिया बजाकर उन्हें चियर करते हैं। माहिरा खान की शादी की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि माहिरा ने पहली बार 2020 में एक बातचीत में सलीम के बारे में खुलासा किया था। समीना पीरजादा के साथ रिवाइंड के दौरान माहिरा ने कबूल किया था कि वह सलीम को डेट कर रही हैं। उन्होंने फैशन मुगल हसन शहरयार यासीन के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनके बारे में काफी डिटेल शेयर की थी। पाकिस्तानी आउटलेट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक माहिरा ने कहा, "हमसफ़र में एक पंक्ति है जो मुझे सुंदर लगी, जहां अशर खिरद से कहते हैं, 'पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले में मिली हो' और मैं उनके बारे में भी ऐसा ही सोचती हूं। मैंने अपनी लाइफ में जरूर कुछ अच्छा किया होगा जो खुदा ने उन्हें मेरे पास भेज दिया।''

Read more about: mahira khan salim karim bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X