पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख किया व्यक्त, सामने आया ट्वीट!
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद लोग काफी दुखी हैं और अब कुछ ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं जिससे पता चलता है कि पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले हैं। इस वक्त पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान और विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए अन्य लोगों के साथ शामिल हुए।
उनके ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा, "लता मंगेशकर के निधन के साथ, उपमहाद्वीप ने दुनिया के उन महान गायकों में से एक को खो दिया है जिन्हें दुनिया जानती है।

उनके गीतों को सुनकर पूरी दुनिया में बहुत से लोगों को बहुत खुशी मिली है।" मरियम नवाज ने 'भारत की नाइटिंगल' के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कैसे "एक और लता नहीं होगी"।

परिवार के लिए संवेदना
"शांति में रहो, मेलोडी क्वीन, लता मंगेशकर ... आपकी आवाज, गीत और भावनाएं जो उन्होंने पैदा कीं, कभी नहीं मरेंगी। एक और लता कभी नहीं होगी। परिवार के लिए संवेदना।" इस खबर पर कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि लता मंगेशकर एक ऐसी हस्ती थीं जो कि सभी को काफी ज्यादा पसंद थीं।

सितारों का सैलाब उमड़ा
उनको हर उम्र के लोग पसंद करते थे। लता मंगेशकर के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कल सितारों का सैलाब उमड़ा है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे इस मौके पर नजर आए थे।

कई हजार सुपरहिट गाने
लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई हजार सुपरहिट गाने दिए हैं और उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। ऐसा कहा जाता था कि हर उम्र में उनकी आवाज में बदलाव आता रहा है और हर आवाज काफी पसंद की गई है।

भारत रत्न
लता मंगेशकर को भारत रत्न समेत कई सम्मान से नवाजा गया था। लता मंगेशकर के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दुख जाहिर कर रहे हैं और उनके ट्वीट्स वायरल हैँ।


Click it and Unblock the Notifications