दिलीप साहब को पाकिस्तान ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री और सितारों ने यूं किया यूसुफ़ साहब को याद

दिलीप कुमार के निधन से जहां भारत में शोक की लहर दौड़ गई वहीं पाकिस्तान ने भी नम आंखों और भावुक यादों के साथ दिलीप कुमार को विदाई दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर दिलीप साहब के निधन पर दुख जताया।

इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा - दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। मैं उनकी वो दरियादिली कभी नहीं भूल सकता जब उन्होंने अपना समय देकर पाकिस्तान के SKMTH प्रोजेक्ट लॉन्च होने पर उसके लिए फंड जुटाने में मदद की थी।

pakistan-pm-and-celebs-mourn-the-loss-of-their-most-loved-actor-dilip-kumar-yousuf-khan

किसी भी फंड के लिए सबसे मुश्किल समय होता है शुरू के 10 प्रतिशत फंड को इकट्ठा करना लेकिन पाकिस्तान और लंदन में दिलीप साहब की मौजूदगी ने इस काम में बहुत मदद की। इमरान खान ने साथ ही लिखा - दिलीप कुमार मेरी जेनरेशन के लिए सबसे उम्दा और बेहतरीन एक्टर थे।

जब मिले प्यार से मिले

जब मिले प्यार से मिले

पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख़ ने टाईम्स ऑफ इंडिया से एक बातचीत में बताया कि पाकिस्तान में दिलीप साहब को बहुत प्यार दिया जाता है। मैं उनसे कुछ बार मिला हूं। मैं भारत में दिलीप साहब के साथ दूसरा किनारा नाम की एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। तब मैं उनसे जुहू में मिला था। इसके कुछ सालों बाद मैं लंदन में फिर उनसे मिला और वो उतनी ही आत्मीयता से मिले।

दूसरा दिलीप कुमार पैदा नहीं हो सकता

दूसरा दिलीप कुमार पैदा नहीं हो सकता

जावेद शेख़ ने दिलीप साहब को याद करते हुए बताया कि जब भी दिलीप कुमार, पाकिस्तान आते थे, मैं उनसे ज़रूर मिलता था। वो बिल्कुल एक दोस्त की तरह मिलते थे। आप पाकिस्तान या भारत में किसी भी एक्टर से पूछ लीजिए वो यही कहेगा, दिलीप साहब को देखकर एक्टर बने। दूसरा दिलीप कुमार पैदा ही नहीं हो सकता अब।

हमेशा दिल में रहेंगे

हमेशा दिल में रहेंगे

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा - हम सब अल्लाह के हैं और हम सबको अल्लाह के पास ही लौटना है। पाकिस्तान से लेकर मुंबई और पूरी दुनिया में यूसुफ़ साहब के फैन्स के लिए ये दिल तोड़ देने वाली खबर है। वो हमारे दिल में हमेशा ज़िंदा रहेंगे। सायरा बानो जी के प्रति मेरी सहानुभूति।

आपका साथ खोना दिल तोड़ने वाली बात है

आपका साथ खोना दिल तोड़ने वाली बात है

पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - मुझे आज भी याद है वो दिन जब आपने मुझसे और मेरे परिवार से बात की थी और मुंबई में मुझे अपने साथ ईद मनाने के लिए न्योता दिया था। मैं आपका साथ पाकर सातवें आसमान पर था। मैं शब्दों में बयान ही नहीं कर सकता कि आपके जैसे इंसान को खो देना क्या होता है।

तीन पीढ़ियों पर किया राज

तीन पीढ़ियों पर किया राज

इमरान ने दिलीप साहब के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए आगे लिखा - आप विश्व के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। एक ऐसा शख़्स जो तीन जेनरेशन के लोगों के दिलों पर सात दशकों तक राज करता रहा। आपने आने वाली पीढ़ियों को अभिनय का मक़सद और मतलब सिखाया है। Rest In Peace दिलीप साहब।

याद आता था पेशावर का घर

याद आता था पेशावर का घर

गौरतलब है कि पिछले साल दिलीप कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पेशावर के घर की कुछ यादें शेयर की थीं। दिलीप साहब ने लिखा - मैं एक बार फिर से अपने घर की यादों में खो गया जहां मेरे ढेर सारे चाचा, ताई, भाई बहन रहते थे। मेरे माता पिता और दादा दादी के साथ हम उस घर में हंसी खुशी दिन बिताते थे।

मां को एकटक ताकते थे

मां को एकटक ताकते थे

दिलीप कुमार ने इसी ट्वीट में अपनी मां को याद करते हुए लिखा - मेरी मां बेहद खूबसूरत थी और हमेशा घर के बड़े से किचन में रहती थी। और एक छोटे अल्हड़ बच्चे की तरह मैं हमेशा उनका काम खत्म होने के इंतज़ार में उनके बग़ल में बैठ कर उनके खूबसूरत से चेहरे को एकटक ताकता था।

बचपन से किस्से कहानियों का शौक

बचपन से किस्से कहानियों का शौक

दिलीप कुमार ने अपने मोहल्ले के बारे में बात करते हुए बताया - हर रोज़ क़िस्सा ख़्वानी बाज़ार में जब बोलियां बंद हो जाती थीं तो वहां के चौक पर एक किस्सागोई करने वाला आदमी आकर बैठता था और हमें जीत की, उम्मीद की, बहादुरी की, धोखे की, बंटवारे की कहानियां सुनाता था। मैं उन कहानियों को बहुत ही ध्यान से आंखें फाड़कर सुनता था और मेरे साथ मेरे चाचा और पिता होते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X