तीन बीवियों के साथ खुश रहता है ये मुस्लिम स्टार, चौथी शादी पर बोला- अल्लाह के फैसले...

Iqrar Ul Hassan On Fourth Marriage: पाकिस्तान के मशहूर जर्नलिस्ट और टीवी होस्ट इकरार उल हसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनकी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर किया गया खुलासा है। 'सर-ए-आम' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम के ज़रिए सामाजिक बुराइयों और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले इकरार को निडर पत्रकारिता और इंसानियत से जुड़े कामों के लिए जाना जाता है। उनकी तीन शादियां पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी हैं, और अब उन्होंने चौथी शादी को लेकर खुलकर बात की है।
हाल ही में वे 'सुनो तो सही' नामक डिजिटल शो में शामिल हुए, जिसे हीना नियाज़ी होस्ट कर रही थीं। इस शो में उनसे सीधा सवाल किया गया कि क्या वे चौथी बार शादी करने वाले हैं। इस पर मुस्कराते हुए इकरार ने कहा: "नहीं, मेरी चौथी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। मेरी पहली तीनों शादियां भी प्लान नहीं थीं, ये वो फैसले थे जो अल्लाह ने मेरे लिए किए और वो अच्छे साबित हुए।"
उन्होंने बताया कि उनकी तीनों शादियां बिना किसी प्लान के हुईं। कभी-कभी ज़िंदगी में लोग ऐसे ही एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिश्ते दिखावे या सामाजिक नजरिये से ज़्यादा समझ और अपनापन पर टिके होते हैं। "अब मुझे लगता है कि बस काफी है, अब मैं और शादी नहीं करूंगा," उन्होंने साफ शब्दों में कहा।
इकरार उल हसन की इस ईमानदारी भरी बात ने सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया बटोरी। कई लोगों ने उनके खुलेपन की तारीफ की, तो कुछ ने मज़ाक में कहा कि उनकी 'अनप्लांड' शादियां ही अब उनकी पहचान बन गई हैं। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उनका सादगी और विनम्रता से भरा व्यवहार उन्हें आज भी जनता के दिलों के करीब रखता है।


Click it and Unblock the Notifications











