सीमा हैदर को भारत में रखना चाहता है पाकिस्तान? इस हरकत से उठे सवाल, चौकन्ना हुईं जांच एजेंसियां!

Pakistan On Seema Haider- सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान का जो रवैया है वो भारत के सामने कई सवाल खड़े कर रहा है। इस वक्त जो कुछ भी सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि सीमा हैदर वापस अपने देश वापस लौंटे।
इसी वजह से पाकिस्तान लगातार सीमा हैदर की रिपोर्ट देने में देरी कर रहा है। गौरतलब है कि सीमा हैदर को लेकर अभी भी लोग सवाल खड़े करते रहते हैं। इसी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सीमा को लेकर पाकिस्तान से रिपोर्ट मांगी गई थी।
इस रिपोर्ट को लेकर पाकिस्तान ढुलमुल है। दरअसल जो जांच एजेंसियां हैं वो पाकिस्तान की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद ही वो अपनी जांच को आगे बढ़ा सकती हैं। सीमा हैदर के पास से जो दस्तावेज मिले थे उनको लेकर एंबेसी से कंफर्मेशन लिया जाना था।
लेकिन पाकिस्तान जवाब नहीं दे रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी।
इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सीमा हैदर को हाल ही में करवा चौथ मनाते देखा देखा गया था।
सीमा हैदर ने बताया कि पाकिस्तान में उसको करवा चौथ को लेकर काफी कुछ नहीं पता था लेकिन सचिन मीणा ने काफी कुछ बताया है। सीमा हैदर ने ये भी कहा कि पहले पति के साथ वह ज्यादा खुश नहीं थीं। लेकिन लेकिन अब ऊपर वाले का शुक्रिया है कि मुझे सचिन मिल गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications