Pakistan Idol 2025: भारत में आसानी से ऐसे देखें, 10 सालों बाद लौटा फवाद खान नुसरत फतेह अली खान का शो

Pakistan Idol 2025: पाकिस्तान आइडल 2025 की वापसी हो गई है और पाकिस्तान के साथ साथ हिंदुस्तान के लोग इस शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल, इस शो में एक से बढ़कर एक टैलेंट देखने को मिलता है। दिलचस्प बात ये है कि करीब 10 साल बाद यह मशहूर म्यूज़िक शो फिर से शुरू हुआ है। इस बार शो में नई ऊर्जा, नए गायक और म्यूज़िक इंडस्ट्री के बड़े सितारे नजर आएंगे। पाकिस्तान में लोग संगीत को बहुत पसंद करते हैं, और यह मंच एक बार फिर युवा और जोशीले गायकों को अपनी कला दिखाने का मौका देगा।
इस बार पाकिस्तान आइडल 2025 में चार जाने-माने जज शामिल हैं - फवाद खान, राहत फतेह अली खान, बिलाल मकसूद और जे़ब बंगश। ये सभी अलग-अलग तरह के म्यूजिक फॉर्म्स से जुड़े हैं - शास्त्रीय, पॉप, सूफी और आधुनिक संगीत। देश के कई शहरों में ऑडिशन शुरू हो चुके हैं, और कई नए गायक अपनी खास आवाज़ से जजों को हैरान कर रहे हैं।
लोग बड़ी बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि शो कब और कहां देखा जा सकता है। अब शो का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है और दर्शक बहुत उत्साहित हैं। यह शो पाकिस्तान के कई मशहूर चैनलों पर दिखाया जाएगा।
Geo TV- रात 8:00 बजे
GREEN TV- रात 8:30 बजे (8:00 बजे से Idol Xclusives)
PTV Home- रात 8:30 बजे (8:00 बजे से Idol Xclusives)
AUR Life HD- रात 8:30 बजे
AAN TV- रात 8:30 बजे
A-Plus- रात 9:00 बजे
Express TV- रात 9:00 बजे
इस बार का पाकिस्तान आइडल बहुत खास होने वाला है। इसमें आपको शानदार गाने, भावुक ऑडिशन और यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। टैलेंट से भरे कंटेस्टेंट्स और बड़े जजों के साथ, यह सीज़न सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है और लोगों के दिलों को फिर से जीत सकता है।
भारत में पाकिस्तान आइडल 2025 कैसे देखें?
Begin ऐप या वेबसाइट पर देखें
एक नया ऐप है Begin, जिसने पाकिस्तान आइडल 2025 को दुनिया भर में दिखाने का अधिकार लिया है। आप इसे भारत में भी Begin.watch वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। अगर आपके फ़ोन में Begin ऐप हो, तो वहां से भी देख सकते हैं।
पाकिस्तान आइडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें
शो की अपनी वेबसाइट है: pakistanidol.pk वहां पर भी वीडियो, ऑडिशन क्लिप और एपिसोड मिल सकते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें:
कुछ प्लेटफॉर्म भारत में शो नहीं दिखा सकते। भारत सरकार ने कुछ पाकिस्तानी कंटेंट पर रोक लगाई है। इसलिए हो सकता है कि कुछ वेबसाइट या ऐप भारत में ये शो न दिखाएं।
VPN इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता
कई लोग VPN से दूसरी कंट्री की वेबसाइट खोलते हैं, लेकिन यह तरीका हर जगह कानूनी नहीं होता। इससे दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में आप भी सतर्क रहे और सावधान रहें।


Click it and Unblock the Notifications











