हो गया धमाका, फिर से टाईगर बने सलमान, BOOKING भी और ब्लॉकबस्टर भी
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है पाकिस्तान में बैन थी ये तो सब ही जानते हैं। लेकिन अब लाहौर के एक थियेटर में करीब 150 फैन्स ने ये फिल्म देखी, वो भी फिल्म बैन होने के बावजूद।
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो 17 मार्च को एक फैन ने लाहौर में एक स्क्रीनिंग रखी। यहां पहले उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ एक छोटी सी पार्टी होनी थी जहां टाईगर ज़िंदा है देखी जानी थी। बाद में 150 लोग इकट्ठा हो गए और पूरा ऑडिटोरियम बुक करना पड़ा।

नाम ना उजागर करने की शर्त पर इस सदस्य ने बताया कि फिल्म को प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। बड़ी रकम देकर इसके राइट्स खरीदे गए। हम सब सलमान भाई के फैन थे। स्क्रीनिंग कर हमने फिल्म में उनके दिए अमन के संदेश का भाव रखा।
वहीं इन फैन ने आगे बताया कि हम सलमान खान को मेसेज देना चाहते हैं कि हम उनसे और उनकी फिल्मों से बहुत प्यार करते हैं।
पिछले साल हुए उड़ी आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे हैं नहीं। वहीं पाकिस्तानी आर्टिस्ट भारत में बैन हो चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तानी जासूस और भारतीय एजेंट की लव स्टोरी? बस इसलिए फिल्म पाकिस्तान में बैन हो गई।
वैसे पाकिस्तान में टाईगर ज़िंदा है बैन है, कई और फिल्मों के साथ-


Click it and Unblock the Notifications












