..................... Pakistan elections 2018: Amitabh Bachchan and Madhuri Dixit find a place in PTI candidate’s poster - Hindi Filmibeat

Pakistan elections 2018: पाकिस्तान में अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित के पोस्टर ने मचाया धमाल

By Salman

इस समय पाकिस्तान का चुनाव काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है और क्रिकेटर इमरान खान का पलड़ा काफी भारी माना जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के सियासत में हिंदी सिनेमा के दिग्गजों की एंट्री होना एक चौकाने वाली बात है। जी पाकिस्तान के मुल्तान से एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नजर आ रही है। बता दें कि ये पोस्टर पाकिस्तान की एक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का जिसने अपने पोस्टर में अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षिक को एड किया है।

बता दें कि इस पार्टी और इस पोस्टर के सामने आने के बाद काफी राजनीतिक नोक झोंक मची हुई है और इस पार्टी के उम्मीदवार भी सुर्खियों में छाए है।

amitabh bachchan, madhuri dixit, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित

बता दें कि इस पार्टी का चुनाव निशान बैट है और इसके उम्मीदवार का नाम सरदार अब्बास डोगर है। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स के अलग अलग कमेंट आ रहे है।

एक यूजर ने लिखा है ये देखो पाकिस्तान चुनाव का सीधा साधा नमूना। इसके अलावा एक यूजर लिखता है कि सरदार डोगर आप पर इस चुनाव में सरदार बच्चन और सरदारनी दीक्षित कुर्बान है।

इस तरह के पोस्ट लगातार पाकिस्तान से आ रहे है और गौर करने वाली बात तो ये है कि इन पोस्ट में अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को टैग भी किया जा रहा है।

इसके अलावा एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज की हद की पार कर दी और उनको टैग करते हुए लिखा की अमिताभ बच्चन या माधुरी दीक्षित में से पाकिस्तान में कौन चुनाव लड़ रहा है।

बता दें कि इस तरह के पोस्टर से साफ समझ में आ रहा है कि अमिताभ और माधुरी के पोस्टर का मजाक में ही इस्तेमाल किया गया है...लेकिन कई लोगों को पाकिस्तान में ये बात नागवार गुजर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X