#Challenge: ना सलमान ईद पर आएंगे, ना ही टक्कर देंगे और हमारी फिल्म खाएंगे

सलमान खान की ट्यूबलाइट आखिरकार जलने से पहले ही फ्यूज़ हो चुकी हैं, कम से कम पाकिस्तान में। क्योंकि सलमान खान की फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने के विरोध के बाद अब डिस्ट्रीब्ंयूटर्स ने फिल्म को पाकिस्तान में ईद पर रिलीज़ करने से साफ तौर पर मना कर दिया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस के लिए सलमान खान हमेशा हानिकारक रहते हैं। अगर उनकी फिल्म के साथ कोई भी और फिल्म रिलीज़ होती है तो उसे गड्ढे में ही गिरना है क्योंकि पाकिस्तान में सलमान के करोड़ों फैन्स हैं।

pakistan-distributors-refuse-release-salman-khan-s-tubelight

इस बार भी सलमान खान की ट्यूबलाइट के साथ दो पाकिस्तानी फिल्में रिलीज़ हो रही थीं और इन फिल्मों ने जमकर इस बात का विरोध किया कि सलमान खान की फिल्म के साथ उनकी फिल्म नहीं रिलीज़ होगी। चाहे ईद मने या ना मने।

वैसे तो सलमान खान ईद का चांद हैं। उनकी फिल्में आती हैं तब जाकर लोग एक दूसरे को ईद मुबारक बोलते हैं। लेकिन अब ये तय है कि इस साल पाकिस्तान में ये ईद का चांद फैन्स को दीदार के लिए तरसा देगा।

पाकिस्तान के फिल्म निर्माताओं ने पाकिस्तान सरकार से ये दरख्वास्त की है कि ईद पर सलमान खान की फिल्म को रिलीज़ होने से रोका जाए। हर साल यही होता है। पाकिस्तानी फिल्में, सलमान खान की फिल्म की बदौलत, घाटा सहती हैं।

बजरंगी भाईजान हों या सुलतान दोनों ही फिल्मों ने पाकिस्तान की फिल्मों को काफी घाटा पहुंचाया था। बजरंगी भाईजान के समय भी तीन पाकिस्तानी फिल्में रिलीज़ को तैयार थीं पर सलमान के कारण उन्हें तारीख बदलनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X