भारत की पूनम पांडे बनी पाक की चिलम पांडे
अपनी पॉर्न वीडियो से फेमस हो चुकी मॉडल पूनम पांडे के 'फैन्स ' भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी हैं। उनकी अदाओं पर फिदा हो चुके एक पाकिस्तानी फैन ने तो इस बोल्ड मॉडल पूनम पर पूरी की पूरी कव्वाली ही बना डाली है।
कव्वाली के विडियो में इस पाकिस्तानी फैन ने लिखा है, ' कृपया ध्यान दें यह लड़की अब पूनम पांडे नहीं चिलम पांडे है। उनके एक पाकिस्तानी प्रेमी का यह गाना उन पर कुर्बान ...'
पूनम को जैसे ही उनके पाकिस्तानी फैन ने यह विडियो मेल किया, उन्होंने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दे दी। पूनम ने ट्विटर पर लिखा, ' ट्वीटहार्ट्स ... यह चिलम क्या बला है ... क्योंकि मेरे एक पाकिस्तानी फैन ने चिलम पांडे गाना बनाकर मुझे डेडीकेट किया है ...'
पूनम के पाकिस्तानी फैन की इस कव्वाली के बोल हैं, 'नशे को ना कहिए और चिलम पांडे को हां कहिए।' इस गाने का सार है कि आप नशे के लिए चिलम या कुछ और क्यों लेते हैं पूनम ही काफी हैं मदहोश करने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












