अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर दिया बेहद घटिया कमेंट, शाहिद अफरीदी बजाते रहे ताली- Video

Abdul Razzaq insults Aishwarya Rai: पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेट खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से करते हुए ऐसा शर्मनाक बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
पाकिस्तान की मीडिया आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम के हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठा रही थी, जब रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधने के लिए एक चौंकाने वाला उदाहरण दिया। इस मौके पर शाहिद अफरीदी और उमर गुल भी मौजूद थे और वे रज्जाक को रोकने या निंदा करने के बजाय हंसते और तालियां बजाते नजर आए।
ऐश्वर्या राय पर अब्दुल रज्जाक का कमेंट
अब्दुल रज्जाक ने कहा, "मैं यहां पीसीबी (PCB) के इरादे के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान हैं, जिनके इरादे काफी अच्छे हैं। मैंने उनसे आत्मविश्वास और साहस सीखा। ऊपर वाले की मेहरबानी है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका। लेकिन इस बार यहां हर कोई पाकिस्तान की मंशा और टीम के बारे में सवाल कर रहा है। अगर आप सोचेंगे कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से एक आदर्श और नेक बच्चा पैदा हो जाएगा तो ऐसा कभी नहीं होगा।"
इस तरह का घटिया बयान सुनने के बाद रज्जाक के बगल में बैठे शाहिद अफरीदी, उमर गुल और सईद अजमल जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हंसने लगे और तालियां बजाने लगे।
लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इनकी क्लास लगा दी। बता दें, क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। बाबर आजम की कप्तानी में यह टीम भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक अफगानिस्तान से भी हार गई। पाकिस्तान टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











