पाक में सलमान के टाइगर की एंट्री पर रोक

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने पहले सरबजीत की रिहाई को लेकर पाकिस्तान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी और अब सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर में 'आईएसआई' की भूमिका को लेकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने 'एक था टाइगर' के ट्रेलर को दिखाने से रोक दिया है।

पाकिस्तान ने कहा है कि 'एक था टाइगर' से आईएसआई की इमेज लोगों के बीच खराब होगी। पाकिस्तान की इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार "15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म एक था टाइगर आइएसआई और 'रॉ' की गतिविधियों के बारे में है। इसलिए उन्होने सभी केबिल ऑपरेटरों को टीवी पर एक था टाइगर के ट्रेलर दिखाने से रोक दिया है।"

उस पत्र में लिखा है "फिल्म अपनी बेसिक स्टोरी के अलावा इंटर सर्विस इंटैलिजैन्स एजेंसी के इर्द गिर्द घूमती है और वो भी इसकी छवि धूमिल करने के इरादे के साथ। इस विषय को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और देश की छवि को बचाते हुए किसी भी प्रकार की गलत बात की उपेक्षा की जाएगी।"

पाक ने केबिल ऑपरेटरों को निर्देश दिये हैं कि जब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ना मिल जाए तब तक फिल्म के रिव्यू, प्रोमो वगैरह टीवी पर ना दिखाएं।

ज्ञात हो कि एक था टाइगर फिल्म में सलमान खान ने रिसर्च और एनालिसिस विंग रॉ के एजेंट की भूमिका निभाई है। जिसे पाकिस्तान के एक प्रोफेसर जिसपर पाकिस्तान को एक मिसाइल टेक्नॉलॉजी बेचने का शक है, की निगरानी रखने के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है। इससे पहले सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद को भी पाकिस्तान ने बैन किया था क्योंकि उस फिल्म में भी आईएसआई को दिखाया गया था।

फिल्म एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया है और इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X