भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी Abir Gulaal पर लगाया बैन, बताया ये कारण

Pakistan Ban Abir Gulaal: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान जाने वाले सिंधु नदी के पानी को रोक दिया। सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर बैन लगा दिया है।
पाकिस्तान ने फिल्म को किया बैन
कुछ दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल पर बैन लगा दिया था। अब भारत के फैसले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। यह फिल्म, जो फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी पर मुहर लगाने वाली थी, अब राजनीतिक तनाव के बीच फंस गई है।
वाणी कपूर की वजह से किया बैन
सीनियर पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर सतीश आनंद ने पुष्टि की है कि अबीर गुलाल पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। इसके पीछे का कारण, इस फिल्म में भारतीय एक्ट्रेस वाणी कपूर का लीड रोल में होना है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान ने फिल्म को रिलीज ना करने का फैसला लिया है।
सतीश आनंद ने यह भी कहा कि इस बैन से फिल्ममेकर्स को भारी नुकसान होगा, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद रिलीज का समय पहले से ही बहुत खराब था।
फवाद खान का बॉलीवुड सफर
फवाद खान को कभी भारतीय फैंस ने 'खूबसूरत' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों के लिए पसंद किया था। पाकिस्तानी टीवी शो में उनके काम ने उन्हें सीमा पार भी मशहूर कर दिया। लेकिन पहले राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था, जिसे हाल ही में हटाया गया था और अब इतिहास खुद को दोहरा रहा है।
फिल्म की रिलीज के आसार खत्म
अब जबकि अबीर गुलाल को भारत और पाकिस्तान दोनों में बैन कर दिया गया है, तो इस फिल्म का भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है। रिलीज की तारीख में देरी हो गई है और यह साफ नहीं है कि फिल्म कभी दर्शकों तक पहुंचेगी भी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











