सलमान खान को पाकिस्तान ने घोषित किया आतंकि, दबंग खान के इस बयान ने हिलाई पाक की नींव

Salman Khan Terrorist In Pakistan

Salman Khan Terrorist In Pakistan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम 2025 कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर विवादों में हैं। इस कार्यक्रम में सलमान ने अपनी बात में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान में भारी नाराज़गी फैल गई है।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने सलमान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सलमान का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आने वाली फोर्थ शेड्यूल सूची में शामिल कर दिया है। इस सूची में आने के बाद किसी भी समय उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, सलमान खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सलमान कहते नजर आ रहे हैं, "ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।"
उनके इस बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताने पर पाकिस्तान के लोग भड़क गए हैं।

वहीं, बलूचिस्तान के अलगाववादी नेताओं ने सलमान का समर्थन किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने कहा कि सलमान का यह बयान "छह करोड़ बलूच लोगों के लिए गर्व की बात" है। उन्होंने कहा कि सलमान ने वह काम किया जो कई बड़े देश भी करने से डरते हैं।

बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नाराज़गी है। यह इलाका तेल, गैस और खनिजों से भरा हुआ है, लेकिन यहां के लोग गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से भी स्थानीय लोगों को फायदा नहीं मिला।

बलूच समुदाय का आरोप है कि पाकिस्तान में पंजाबी मुसलमानों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है, जबकि बलूच लोगों के साथ भेदभाव होता है। सेना में भी उन्हें ऊंचे पद नहीं दिए जाते। इसी भेदभाव के कारण बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच लगातार झड़पें होती रहती हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि सलमान खान इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं और पाकिस्तान सरकार आगे क्या कदम उठाती है।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X