पाकिस्तान में 80 % लोग 'Gay', 20% Bisexual... कराची के ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Hina Baloch shocking Statement: पाकिस्तान आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। फिलहाल तो हाल ही में पाकिस्तान के एक मशहूर ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच ने पाकिस्तान के लोगों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। हिना बलोच का कहना है कि पाकिस्तान के लोग अपनी असली पहचान छिपाते हैं सही मायनों में तो कोई भी स्ट्रेट नहीं है।

हिना बलोच का चौंकाने वाला खुलासा
पॉपुलर ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच ने आगे कहा कि पाकिस्तान में कम से कम 80 प्रतिशत लोग गे हैं और बाकी के बाइसेक्शुअल हैं। हिना ने हाल ही में 'क्वीर ग्लोबल' को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें हिना बलोच ने पाकिस्तान को लेकर एक नहीं बल्कि कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने पाकिस्तान का सीक्रेट रिवील करते हुए कहा कि- असल में तो आधे से ज्यादा पाकिस्तानी गे है। बस वह इसे खुलकर कभी नहीं कहेंगे।
80 प्रतिशत पाकिस्तानी गे हैं...
हिना बलोच ने कहा कि 80% लोग पाकिस्तान में गे हैं और 20% लोग बाईसेक्सुअल है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में अपनी कामुकता के मामले में कोई स्ट्रेट है। हिना ने आगे कहा कि परिवार, समाज, धर्म और डर की वह से यहां के लोग अपनी असली पहचान छिपाते हैं। वह अपनी असली यौन पहचान को छिपकर रखते हैं। वह अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए ऐसा करते हैं।
मारा-पीटा जाता था..इसलिए छोड़ा पाकिस्तान
हिना बलोच ने आगे कहा कि जब वह बचपन में गहने पहनते थे, साड़ी पहनते थे मेकअप करते थे तब उन्हें उनकी इन हरकतों के लिए मारा पीटा जाता था। इस समुदाय के लोगों के लिए पाकिस्तान में कोई खास स्थान नहीं है बस ज्यादा से ज्यादा भीख मांगना, नाचना गाना या फिर सेक्स वर्क।
हिना ने बताया कि वह 'सिंध मूरत मार्च' की को-फाउंटर रही हैं। उन्होंने एक बार प्राइड फ्लैग फहराया था जिसकी वजह से उन्हें जमकर प्रताड़ना सहनी पड़ी थी। कानून प्रवर्तन एजेंसयों ने उनके साथ बहुत बदसलूकी की थी। हिना ने आगे बताया कि बढ़ती हिंसा की वजह से उन्हें पाकिस्तान छोड़ना ही पड़ा। लंदन की यूनिवर्सिटी से उन्होंने फिर SOAS से स्कॉलरशिप ली और फिलहाल वह UK में रह रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











