बेटे ने अस्पताल में छोड़ा..अब गीता कपूर को वृद्धा आश्रम में मिला सहारा
पाकीजा एक्ट्रेस गीता कपूर को एक वृद्धा आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका बेटा उन्हें अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था।
पाकीजा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस गीता कपूर के बारे में कल खबर आई थी कि उनका बेटा उन्हें अस्पताल में छोडकर फरार हो गया। वो लंबे समय से अपने बेटे का इंतजार कर रही थी लेकिन ना उसका फोन लगा और ना तो वो अभी तक खोज खबर ली है।
[Good News: बाहुबली प्रभास की शादी तय..अनुष्का नहीं..ये होंगी दुल्हन !]
फिलहाल गीता कपूर अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन अब अस्पताल से उन्हें ओल्ड एज होम में शिफ्ट किया जा रहा है। फिल्म मेकर अशोक पंडित खुद सबसे पहले उनसे मिलने गए और तब उन्हें पता भी नहीं था कि वो पाकीजा और रजिया सुल्तान जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

अशोक पंडित पूरी कहानी जानकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि वो मिलने गए तो गीता कपूर पूरा समय बस रोते रहीं। आखिरकार अशोक पंडित ने ही उनकी पूरी मदद की और अब उनके लिए एक ओल्ड एज होम में रहने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि बिना परिवार के एनओसी के उन्हें शिफ्ट करना काफी मुश्किल था।
एक बड़े पुलिस अधिकारी की मदद से आखिरकार एक वृद्धा आश्रम में उन्हें शिफ्ट कर दिया गया है। अब वही उनका नया ठिकाना होगा। रितेश देशमुख, आशा पारेख भी गीता कपूर की मदद के लिए आगे आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











