दुखद : जानी मानीं एक्ट्रेस..बेटे ने कराया अस्पताल में भर्ती..हो गया फरार..रो रोकर बुरा हाल
पाकिज़ा एक्ट्रेस गीता कपूर के बेटा उन्हें अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया।
मीना कुमारी की फिल्म पाकीज़ा को भले ही आज रिलीज़ हुए सालों हो गए हों लेकिन इसकी एक एक स्टार कास्ट फिल्म देखे हुए लोगों को याद होगी ही। इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गीता कपूर आज अपनी ज़िंदगी से काफी बुरे दौर से गुज़र रही हैं।
1972 में आई फिल्म पाकीज़ा में अहम भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस गीता कपूर का बेटा उन्हें अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दरअसल, 21 अप्रैल को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उनके बेटे राजा ने गोरेगांव, मुंबई के अस्पताल SRV की एम्बुलेंस बुलवाई और मां को यहां छोड़कर फरार हो गया।

एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया, लेकिन राजा उन्हें दोबारा देखने के लिए नहीं पहुंचा और न ही फोन पर बात करने को तैयार हुआ। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि जिस घर में राजा रहा था वह उस घर को भी छोड़कर जा चुका है और वो अपने बेटे का इंतज़ार कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











