दुखद: पाकीजा की एक्ट्रेस गीता कपूर की वृद्धा आश्रम मे मौत, एक साल से देख रही थी बच्चों की राह
फिल्म पकीजा में नजर आई अभिनेत्री गीता कपूर की मृत्यु हो गई है। उन्होने सुबह 9 बजे वृद्धाश्रम में अंतिन सांस ली। उनकी मौत की खबर की पुष्टि प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने की है। गीता कपूर एक जानी मानी अभिनेत्री थी और फिल्म पाकीजा में राजकुमार की दूसरी पत्नी के रोल से उनको काफी पहचना मिली थी। उन्होने आज इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
आपको बता दें कि प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो इस समय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़े है और उनको अलविदा कहने का समय आ गया है।

बता दें कि एक साल पहले इस अभिनेत्री के बच्चे उनको एक अस्पताल में छोड़कर चले गए थे और उसके बाद उनको वृद्धाआश्रम लाया गया था।
वो आनंद बताते है कि वो काफी ज्यादा दुखी रहती थी और अपने बच्चों को याद कर रहती थी। एक साल हो गया उनके बच्चों में से कोई भी उनको देखने नहीं आया था।
आनंद बताते है कि वो उनका काफी ख्याल रखन की कोशिश भी करते थे पर उनका मन तो बच्चो में ही लगा रहता था। हाल ही मे उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिमसे वो काफी ज्यादा रो रही थी और अपने बच्चों को याद कर रही थी। हालांकि उनके बच्चे तो उनको देखने नहीं आए पर गीता कपूर राह देखते देखते इस दुनिया से विदा हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











