पाक सुपरस्टार फवाद खान का सीना हुआ 56, ग्रेजुएट हुआ बेटा अयान, वायरल हो रही है तस्वीर
Fawad Khan Son Graduate: पाकिस्तानी सुपरस्टार फवाद खान के फैन पेज के द्वारा सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो काफी गौर्वान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनके बेटे ने ग्रुजेएशन पूरा किया है।

किसी भी पिता के लिए ये एक इमोशनल मोमेंट होता है। फवाद खान के फैन पेज ने इस दौरान फोटो साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। कैप्शन लिखा था, ''दो गौरवान्वित माता-पिता अपने बेटे के साथ एक खूबसूरत पल का आनंद ले रहे हैं।''
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कोट पैंट में अपनी सीना फुलाते फवाद खान के चेहरे पर खुशी हैं और मां भी मुस्कुरा रही हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो आग की तरह वायरल हो रही हैं और लोगों के द्वारा ढेरों कमेंट्स किए जा रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस तस्वीर और पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''रात कितनी जल्दी बदल जाती है? आपका क्या मतलब है? आयान ने पहले ही स्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली है।'' एक ने लिखा, ''माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई। अल्लाह इस बच्चे को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करे। आमीन!'' एक ने लिखा, ''बधाई हो शुभकामनाएँ।'' एक ने लिखा, ''माशाल्लाह ये उड़ने का समय है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि फवाद की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। फवाद खान का अकाउंट इंडिया में बैन है।
इंडिया में खूब काम
बैन होने से पहले फवाद खान ने इंडिया में कई शानदार फिल्में की थीं। उन्होंने 'खूबसूरत', 'कपूर एंड संस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम किया है। फवाद खान को इंडिया में काफी पसंद किया जाता था लेकिन अब वो इंडिया नहीं आ सकते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान सितारों पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
