पाक में बैन नहीं 'एक था टाइगर' सिर्फ सावधानी के चलते रोका है प्रदर्शन: कबीर खान

कबीर खान ने कहा "ये बिल्कुल सही है क्योंकि पहले कई फिल्मों में पाकिस्तान को बुरा दिखाया जाता रहा है और साथ ही पूरे देश की निंदा की गई है। इसलिए अब वो लोग बहुत जांच परख कर किसी भी फिल्म को रिलीज करना चाहते है।"
ज्ञात हो कि 'एक था टाइगर' के प्रोमो रिलीज होने के बाद खबर आई कि पाकिस्तान ने अपने सभी केबिल ऑपरेटरों को इस फिल्म के प्रोमो या ट्रेलर ना दिखाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। फिल्म में सलमान खान रॉ खूफिया एजेंसी के एक जासूस का किरदार निभाया है। साथ ही कैटरीना कैफ ने एक बैले डांस टीचर का।
पाकिस्तान ने कहा कि यह फिल्म पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के बारे में कई ऐसी बातों को पब्लिक के सामने ला रही है जो कि सीक्रेट हैं। इस पर कबीर खान ने कहा बैन गलत शब्द ह..कोई बैन नहीं लगाया गया है। सिर्फ कुछ राजनीतिक वजहों के चलते उन्होने फिल्म के प्रोमो रोक के रखे हैं। उन्हें सिर्फ हमारी फिल्म को एनओसी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देना है रिलीज करने के लिए। वो सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने के लिए उपयुक्त है या नहीं।
फिल्म के निर्माता फिल्म के रिलीज होने के दस दिन पहले पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड से मिलकर उन्हें अपनी फिल्म दिखाएंगे। "हम एक सही तरीके से सेंसर बोर्ड के सामने अपनी फिल्म रखेंगे और उनसे रिलीज करने के लिए एनओसी लेंगे। ये हम फिल्म के रिलीज होने के दस दिन पहले करेंगे।" कबीर ने ये भी कहा "यह फिल्म पाकिस्तान के लिए कमाई करने का बहुत अच्छा साधन होगी।"
फिल्म एक था टाइगर 15 अगस्त को ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











