PAK ने धुरंधर की कर डाली होड़, बनाया ऐसा ड्रामा शो कि हर तरफ उड़ रही खिल्ली!
PAK Drama Jahannum Baraasta Jannat Trolled: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर काफी ज्यादा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में पाकिस्तान की सच्चाई दिखाई गई है और तभी से वहां के माहौल में एक अलग ही बेचैनी सी पैदा हो चुकी है। हर कोई इस फिल्म को जवाब देना चाहता है। यहां तक की कुछ वक्त पहले खुद को रियल लाइफ जमील जमाली खाने वाले पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने भी यह दावा किया था कि वह धुरंधर फिल्म के जवाब में एक बहुत ही दमदार फिल्म बनाएंगे।

लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनसे पहले पाकिस्तानी ड्रामा बनाने वाले मेकर्स धुरंधर को जवाब देना चाह रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' नाम का एक ड्रामा सीरियल का क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में धुरंधर जैसी कहानी को दर्शाया गया है लेकिन उसे तुरंत ही ट्रोल कर दिया गया।
पाकिस्तानी ड्रामा का उड़ा मज़ाक़
'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' ड्रामा की स्लिप में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के अभिनेता जावेद शेख और अभिनेत्री बुशरा अंसारी को देखा जा रहा है। जावेद शेख धुरंधर फिल्म में आर माधवन वाले अजय सान्याल जैसा किरदार निभाते हुए नजर आए। इसमें वह बहुत ही शुद्ध हिंदी बोलने की कोशिश करते हुए भी देखे गए। हालांकि ठीक तरीके से स्क्रीन पर वह लैंड नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि इस ड्रामा में ऑपरेशन सिंदूर और इंडियन इंटेलिजेंस राव से जुड़ी हुई बातें भी हो रही है।
इस ड्रामा में जावेद का किरदार वहीं पाकिस्तान के ल्यारी में एजेंट भेजने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। जिससे कि वहां पर घुसकर आतंकवाद को मिटा दिया जा सके और देश की नींव को हिला दिया जा सके। लेकिन इसको पर्दे पर जिस तरीके से लेकर आया गया है वह इंडियन फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। रेडिट पर एक यूजर द्वारा जावेद शेख को लेकर एक बड़ी बात भी लिखी गई है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में दशकों तक काम करने वाले जावेद शेख पाकिस्तान में सस्ते प्रोपेगेंडा फिल्मों में नजर आ रहे हैं। जिससे भारत के खिलाफ नफरत भी फैलाई जा रही है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि इसकी शूटिंग को लेकर इसका मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सीरियल को किसी सस्ते फोन से शूट किया गया है। वही एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ये आल्ट बालाजी अप जैसा कंटेंट है। भारतीय यूजर्स इस शो में इस्तेमाल हुई हिंदी पर भी इसका मजाक उड़ाते हुए नजर आए। लोग कह रहे हैं कि इतनी हिंदी तो हमारे एजेंट अपनी रियल लाइफ में नहीं बोलते हैं। एक अन्य यूजर लिखता है कि उर्दू वाले एक्सेंट में शुद्ध हिंदी बहुत ही गंदी एक्टिंग के साथ है।
धुरंधर की बात करते हैं तो इसके दोनों पार्ट्स काफी ज्यादा दमदार हुए। दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर द रेवेंज की बात करें तो इसने 1700 करोड़ के पार का जो है आंकड़ा पार कर लिया और जल्दी ही 1800 तक भी यह पहुंच सकती है।


Click it and Unblock the Notifications