'जो खुद को समझती है मल्लिका-ए-आलिया, उनको मिलता है मिस्टर कालिया', पाक क्रिकेटर ने उड़ाई नीना गुप्ता की खिल्ली

Pakistan Cricketer On Neena Gupta Relation: पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय अभिनेत्रियों पर विवादित बयान दिए जा रहे हैं। पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। वहीं, अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर विवादित बयान दिया है।
रमीज राजा ने नीना गुप्ता के साथ वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर उनका मजाक उड़ाया। नीना और विवियन के रिश्ते पर दिए गए इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है।
नीना और विवियन की प्रेम कहानी के बारे में जानने से पहले आपको बताते हैं कि क्या है इस पूरे विवाद का मसला। दरअसल, पाकिस्तानी टीवी चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने नीना और विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर विवादित बयान दिया। महिला ने विवियन और नीना के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि जो खुद को समझती हैं मलिका-ए-आलिया, उनको मिलता है मिस्टर कालिया।
महिला के इस बयान पर उनके पास बैठे रमीज राजा ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने रमीज राजा को उनकी मां का मजाक उड़ाने को लेकर खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि नेशनल टीवी पर रमीज राजा मेरी मां का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसा तो होने नहीं दूंगी, यह अब भी मेरी लड़ाई है।
दरअसल, नीना का नाम मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ जुड़ा था। दोनों अफेयर की खबरें किसी से छुपी नहीं हैं। अभिनेत्री पहली मुलाकात में ही विवियन रिचर्ड्स को दिल दे बैठी थीं। वह विवियन के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी थीं। नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में विवियन के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताया है। उन्होंने लिखा था कि वह बचपन से क्रिकेट की दीवानी थीं। जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात क्रिकेटर विवियन से हुई। उस दौरान नीना 'बंटवारा' की शूटिंग कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











