..................... Pak actress Veena Malik ties knot with businessman in Dubai - Hindi Filmibeat

हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस वीना मलिक ने गुपचुप रचाई शादी

veena malik
नयी दिल्ली। पाकिस्तानी की हॉट एक्ट्रेस वीना मलिक ने बुधवार को दुबई में उद्योगपति असद बशीर खान खत्तक से गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। वीना के निकाह की खबर किसी को नहीं थी। बात तब सामने आई पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जीयो न्यूज' ने इस बात की पुष्टि की। जीयो न्यूज ने वीना के हवाले से कहा, "आज मेरी खुशी का पारावार नहीं है। मुझे लगता है कि मैं इस समय दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं।"

वीना मलिक ने यह शादी अपने घरवालों की मर्जी से की है। वीना ने चैनल से बात करते हुए कहा कि नसीब अपना ताना बाना खुद रचती है, आज यहां होना हमारे नसीब में था। वीमा मलिक ने अपने निकाह का किसी भी तरह का ब्यौरा नहीं और कहा कि वो जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी देगी।

जीयो न्यूज के मुताबिक वीना के शौहर असद बशीर का कारोबार दुबई के साथ-साथ अमेरिका में भी है। गौरतलब बै कि कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 4 में आने के बाद वीना मलिक सुर्खियों में छा गई थी। उनका नाम शो के ही एक प्रतियोगी अस्मित पटेल के साथ जोड़ा गया था। दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियों की खबरें मीडिया में खूब आई थी, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअफ हो गया था। वीना अपने बोल्ड और सेक्सी अंजाद के लिए जानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X