Pak एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ किया ट्वीट तो दिल्ली पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी इस वक्त खबरों का हिस्सा है और इसका कारण ये है कि उन्होने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला था। हालांकि इसके जवाब में दिल्ली पुलिस सामने आई और अभिनेत्री का मुंह बंद कर दिया था।
इस अभिनेत्री का कहना था कि वो पीएम मोदी पर केस दर्ज करवाना चाहती है। उसका कहना था कि, देश में अराजकता और आतंकवाद फैलाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग या रॉ प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहती थी।
इस ट्वीट का सीधा संबंध पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी से है। एक्ट्रेस ने लिखा था, "दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक किसी को पता है? मुझे भारतीय प्रधान मंत्री और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी है जो मेरे देश पाकिस्तान में अराजकता और आतंकवाद फैला रहे हैं। यदि भारतीय अदालतें स्वतंत्र हैं (जैसा कि वे दावा करते हैं) तो मुझे यकीन है कि भारतीय सर्वोच्च न्यायालय मुझे न्याय प्रदान करेगा।''
इसके जवाब में बिना देर किए दिल्ली पुलिस ने एक जवाब दिया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, "हमें डर है कि पाकिस्तान में अभी भी हमारा अधिकार क्षेत्र नहीं है।
लेकिन, जानना चाहेंगे कि जब आपके देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है तो आप ट्वीट कैसे कर रहे हैं!'' इसके बाद दिल्ली पुलिस की हाजिरजवाबी के चर्चे हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने इसके बाद किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications