पाकिस्तानी एक्ट्रेस का चौंकाने वाला दावा, कहा- 'पहलगाम आतंकी हमले के पीछे खुद मोदी साहब का हाथ है'

Bushra Ansari

Bushra Ansari on PM Modi: भारत और पाकिस्तान के बीच की कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इन नाजुक रिश्तों की डोर और कच्ची हो गई। आपको बता दें पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल को हुआ था और इस हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। अब इसी हमले को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपनी चौंकाने वाली राय रखी है।

पहलगाम आतंकी हमले के बारे में

आपको याद दिला दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भयानक आतंकी हमला हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी, जबकि 16 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया और बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक पुरुष थे, और इस हमले में एक स्थानीय कश्मीरी निवासी की भी मौत हुई थी।

भारत सरकार का ऑपरेशन सिंदूर

इस खतरनाक आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था। इस हमले की वजह से दोनों देशों के लोगों को काफी नुकसान हुआ था और अब इस मामले को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बुशरा अंसारी ने वीडियो में कही ये बात

पाकिस्तान की दिग्गज एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने हाल ही में रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हानिया आमिर से भारत के लोग डर गए हैं। साथ ही कहा कि जब वो लोग फिल्म बना रहे थे तो इतने बुरे हालात नहीं थे, ठीक है मना था कि पाकिस्तानी आर्टिस्टों को नहीं लेना लेकिन उन्होंने कुछ कर लिया होगा, रिस्क ले लिया होगा। लेकिन अब जब करोड़ों रुपए फंस गए हैं तो वो क्या करें। क्या एक लड़की आपका कर लेगी। उन्होंने बड़ा इल्जाम लगाते हुए कहा कि ये पहलगाम करवाया ही इसलिए गया है ताकि मोदी साहब का मूड ठीक रहे। उन्होंने ही करवाया है, अब मैं क्या बोलूं।

कौन हैं बुशरा अंसारी

बता दें कि बुशरा अंसारी का जन्म 1956 में कराची में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 के दशक में कर दी थी। शुरुआती दिनों में वो मशहूर टीवी शो 'फिफ्टी फिफ्टी' में नजर आईं, जिसने उन्हें खूब पहचान दिलाई।

इसके बाद उन्होंने 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'उमराव जान अदा' जैसे चर्चित शोज में भी काम किया। एक्टिंग के साथ-साथ बुशरा ने कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिनमें 'जवानी फिर नहीं आनी' और 'हो मन जहां' जैसी फिल्में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bushra ansari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X