..................... Pak actor Bilal Qureshi taunted Akshaye Khanna after his Pakistani character becomes hit - Hindi Filmibeat

'इंडियन बनकर फ्लॉप, पाकिस्तानी बनते ही लीजेंड..' पाक एक्टर बिलाल कुरैशी ने अक्षय खन्ना को मारा ताना

Bilal Qureshi

Bilal Qureshi on Akshaye Khanna: धुरंधर में अक्षय खन्ना की तारीफें अब हर जगह हो रही हैं। उन्होने अपनी परफॉर्मेंस का जादू ऐसा बिखेरा की रणवीर सिंह भी साइडलाइन हो गए हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।

लेकिन पाकिस्तान के एक एक्टर ने अक्षय खन्ना को लेकर कुछ ऐसा कहा जो कि आपको पसंद नहीं आने वाला है। दरअसल इस एक्टर का नाम बिलाल कुरैशी है और उसका कहना है कि अक्षय खन्ना को पाकिस्तानी बनने के बाद ही कामयाबी मिली है। इसके पहले वो पूरी जिंदगी काम करते रहे लेकिन किसी ने उनको इतना रुतबा नहीं दिया।

क्या बोले पाकिस्तानी एक्टर?

अक्षय खन्ना के लिए एक पोस्ट करते हुए बिलाल ने लिखा, ''प्रिय पड़ोसी तुमने फिल्म में हमारी बेइज्जती करने की भरपूर कोशिश की लेकिन इसी पाकिस्तानी कैरेक्टर ने तुमको बचा लिया। मिस्टर खन्ना आपको पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि जब जब आप इंडियन बने फ्लॉप ही हुए, जैसे ही पाकिस्तानी बने लीजेंड बन गए।''

बिलाल ने ये स्टोरी इंस्टाग्राम पर साझा की थी और अब ये तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अक्षय खन्ना की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसको लेकर नहीं आ रहा है। अक्षय खन्ना ने अपने करियर में इतनी फिल्में की हैं लेकिन जो प्यार धुरंधर के किरदार को मिल रहा है शायद ही किसी को मिला है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

बिलाल के इस पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''लगता है किसी की जल गई है।'' एक ने लिखा, ''बात तो सही है। एक का कहना है, बात तो सच है यार।'' एक ने लिखा, ''ये आतिश कपूर को नहीं जानता है शायद।'' एक ने लिखा, ''दम तो है बात में।'' लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि अभिनेता इस कमेंट पर किस तरह की रिएक्शन देते हैं।

Read more about: akshaye khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X