..................... पहलाज निहलानी का तगड़ा ऐलान- अयोध्या और राम मंदिर पर बनाएंगे फिल्म Pahlaj nihalani will make a film on Ram Mandir title as Ayodhya ki Katha - Hindi Filmibeat

Ayodhya Ki Katha- पहलाज निहलानी का तगड़ा ऐलान- अयोध्या और राम मंदिर पर बनाएंगे फिल्म

हाल ही में उत्तर प्रदेश में भगवान राम को लेकर अयोध्या में एक भव्य प्रोग्राम हुआ था जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर यहां बनने वाले राम मंदिर का शिलान्यास किया था। इसके बाद से लोग लगातार उत्साहित हैं और इस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा पाएंगे। लेकिन अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से इसको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और वो ये है कि अयोध्या और राम पर एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के बनने का ऐलान हो चुका है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बात का ऐलान किया था कि वो अयोध्या और राम पर एक फिल्म बनाएंगी लेकिन अब मशहूर फिल्म निर्देशक पहलाज निहलानी ने भी एक ऐसा ही ऐलान किया है। पहलाज निहलानी ने फिल्म का ऐलान करते हुए इसको दिवाली 2021 में रिलीज करने की बात कही है। गौरतलब है कि पहलाज निहलानी अगले साल दिवाली में सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के साथ टकराएंगे और एक तगड़ा धमाका करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X