गोविंदा से बिगड़े रिश्ते पर बोले पहलाज निहलानी, शाहरुख सलमान को लेकर शुरू किया रोना धोना, इसलिए फ्लॉप हुई..

गोविंदा का करियर जब खत्म होने वाला था तब वो सलमान खान के साथ फिल्म पार्टनर में आए और छा गए। फिल्म काफी शानदार रही है और सुपरहिट हो गई। डेविड धवन ने इस फिल्म को निर्देशित किया था और फिर उनके बीच दूरियां आ गईं।
इसके बाद फिर से उनको काम मिलना बंद हो गया था। इसके कई सालों के बाद पहलाज निहलानी ने गोविंदा पर भरोसा किया और एक फिल्म बनी जिसका नाम था रंगीला राजा। सभी जानते हैं कि डिजास्टर साबित हुई और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी के सारे पैसे डूब गए।
इसके पहलाज और गोविंदा के दूरियां बढ़ गईं थीं और पहलाज ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ खुलासे किए हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी हैं। बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए पहलाज ने कहा कि, गोविंदा की वजह से उनकी फिल्म रंगीला राजा फ्लॉप हुई थी।
पहलाज निहलानी ने लगाया आरोप
जी हां, पहलाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बॉलीवुड साजिश के बारे में गोविंदा ने तब 'रोना-धोना' शुरू कर दिया जब फिल्म रिलीज के लिए कुछ दिन बचे थे। गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान और शाहरुख खान जैसे लोगों का नाम लिया। इस तरह के विवाद के कारण वितरकों ने फिल्म के शो रद्द कर दिए थे। पहलाज निहलानी का ये बयान खबरों का हिस्सा है।
डेविड धवन के साथ विवाद पर भी दिया बयान
पहलाज से पूछा गया था कि फिल्म 'आंखें' करने के बाद कई सालों तक उनके साथ काम क्यों नहीं किया? इस पर जवाब देते हुए पहलाज ने कहा कि, 'डेविड धवन ने इस गलतफहमी को पैदा किया था। उनको ऐसा लगने लगा था कि, था कि मेरी हिट फिल्मों के लिए वह अकेले ही जिम्मेदार हैं और जब मैंने अनिल कपूर के साथ काम करना शुरू किया तो उन्हें ठगा हुआ महसूस हुआ।
पहलाज निहलानी का ये बयान चर्चा का हिस्सा है और इसको लेकर गोविंदा और डेविड धवन को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











